भाजपा के प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री पहुंचे, चुनावी बैठक में हो रहा मंथन Prayagraj news
इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी सांसद राधा मोहन सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह व संगठन मंत्री सुनील बंसल का प्रयागराज पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जगह जगह स्वागत किया। सब से पहले शास्त्री ब्रिज के पास स्वागत हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, भारद्वाज मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा पांडेय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सांसद केसरी देवी पटेल के निवास पर भी गए। वहाँ कुछ देर ठहरने के बाद दोनों भाजपा नेता बैठक के लिए रवाना हुए तो एजी कार्यालय चौराहे पर भी जमा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक होटल में बैठक में पहुंच गए।
निर्वाचन पर विचार विमर्श
इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी सांसद राधा मोहन सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं। इसमें उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में अलग अलग दलों के उम्मीदवारों ने भी पूरा जोर लगा रखा है। सभी मतदाताओं को अपने पाले में लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सत्ताधारी दल होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के सामनेेेे अपने उम्मीदवार की जीत तय करने की चुनौती है जिसके लिए यह कवायद की जा रही है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही उम्मीदवारों और दलों की सरगर्मी तथा हलचल भी बढ़ती जा रही है।