Move to Jagran APP

SSC ने केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम किया घोषित, 54,411 अभ्यर्थी सफल

SSC GD Constable Final Result 2018 कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 54411 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। इनमें पुरुष 46308 व महिला 8103 अभ्यर्थी हैं।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:03 PM (IST)
SSC ने केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम किया घोषित, 54,411 अभ्यर्थी सफल
एसएससी ने केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

प्रयागराज [राज्य ब्यूरो]। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय बलों में सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 54,411 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। इनमें पुरुष 46308 व महिला 8103 अभ्यर्थी हैं। यह भर्ती 58,358 पदों के लिए हुई थी, उसमें से 3947 पद अभी रिक्त हैं। हालांकि एसएससी ने अभी केरल राज्य का परिणाम घोषित नहीं किया है।

loksabha election banner

एसएससी ने केंद्रीय बलों एनआइए, एसएसएफ व असम रायफल्स की सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 के लिए आनलाइन आवेदन लिए थे। 11 फरवरी से 11 मार्च 2019 तक इसकी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा कराई गई, उसमें देशभर से 30 लाख 41 हजार 284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पांच लाख 95 हजार 903 अभ्यर्थी सफल हुए थे, उन्हें शार्टलिस्ट करके शारीरिक दक्षता की पीईटी व पीएसटी परीक्षा कराई गई। इसका परिणाम 17 दिसंबर 2019 व चार मार्च 2020 को जारी किया गया, जिसमें एक लाख 52 हजार 226 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण दो चरणों में कराया गया। इसमें एक लाख नौ हजार 552 अभ्यर्थी सफल हुए। 20 जनवरी 2021 को केरल हाईकोर्ट में भर्ती के संबंध में याचिका हुई कोर्ट ने याचियों के दो सौ पदों को खाली रखने का आदेश दिया। ऐसे में एसएससी ने उस राज्य का परिणाम जारी नहीं किया है। अन्य सभी राज्यों का गुरुवार रात वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। भर्ती में नियुक्ति विभिन्न हाई कोर्ट में दाखिल याचिकाओं के अंतिम परिणाम के अधीन होंगी।

पुरुष वर्ग

  • वर्ग : चयनित : कुल पद
  • सामान्य 24302 25483
  • ओबीसी 10268 10565
  • एससी 7267 8300
  • एसटी 4471 4772
  • कुल 46308 49120

महिला वर्ग

  • वर्ग : चयनित :  कुल पद 
  • सामान्य :  4325 :  4842 
  • ओबीसी : 1830 : 2089 
  • एससी : 1231 : 1518 
  • एसटी : 717 : 789 
  • कुल : 8103 : 9238 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.