Move to Jagran APP

Magh Mela-2020 : मेला के इन तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर ही चलेंगी समय सारिणी से स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News

मकर संक्रांति मौनी अमावस्या वसंत पंचमी स्‍नान पर्वों पर रेलवे ने स्‍नानार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। अन्य स्नान पर्वों पर भीड़ के अनुसार स्‍पेशल ट्रेन चलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 07:37 AM (IST)
Magh Mela-2020 : मेला के इन तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर ही चलेंगी समय सारिणी से स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News
Magh Mela-2020 : मेला के इन तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर ही चलेंगी समय सारिणी से स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेला-2020 के दौरान रेलवे तीन प्रमुख स्नान पर्वों पर समय सारिणी के अनुसार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 30 फीसद मेला स्पेशल ट्रेनें तय समय सारिणी से चलेंगी। अन्य तीन स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि) पर श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। माघ मेला के दौरान कुल 225 मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना है। भीड़ होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

loksabha election banner

माघ मेला-2019 में रेलवे ने पहली बार समय सारिणी से मेला स्पेशल चलाया था

रेलवे ने 2018 के माघ मेले में ट्रायल के रूप में पहली बार समय सारिणी के अनुसार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। 2019 में कुंभ के दौरान 50 फीसद ट्रेनों को समय सारिणी और 50 फीसद ट्रेनों को श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार चलाया गया। कुंभ के दौरान रिकार्ड एक हजार से अधिक मेला स्पेशल टे्रनों का संचालन किया गया। रेलवे इस बार के माघ मेले में भी समय सारिणी के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल ने अपनी स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे भी शीघ्र अपनी मेला स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी करेगा।

मकर संक्रांति : 15-16 जनवरी

कहां से-कहां तक-किस प्लेटफार्म से जाएंगी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेेटफार्म 2, 3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.20 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

मौनी अमावस्या : 24-25 जनवरी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 5.00 बजे)-फतेहपुर (सुबह 7.10 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंंक्शन (शाम 4.45 बजे)-कानपुर सेंट्रल (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (दोपहर 3.00 बजे)-चोपन (रात 9.10 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 11.30 बजे)-सतना (शाम 5.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे-)प्लेटफार्म 3

वसंत पंचमी : 30-31 जनवरी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 5.00 बजे)-फतेहपुर (सुबह 7.10बजे )-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.20 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (दोपहर 3.00 बजे)-चोपन (रात 9.10 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे-) प्लेटफार्म 2,3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.