Move to Jagran APP

सपाइयों ने कहा, गठबंधन से घबराई भाजपा छात्रों का ले रही सहारा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पूर्व सीएम व सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर खींचतान चल रही है। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि गठबंधन से भाजपा परेशान है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 01:37 PM (IST)
सपाइयों ने कहा, गठबंधन से घबराई भाजपा छात्रों का ले रही सहारा
सपाइयों ने कहा, गठबंधन से घबराई भाजपा छात्रों का ले रही सहारा

प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 12 फरवरी को आयोजित छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने के मुद्दे पर  समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी सुहास एलवाइ से मिले। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई बमबाजी की निंदा की। कहा कि विपक्ष के गठबंधन से भाजपा घबरा गई है। इसलिए पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष के विरोध के लिए वह छात्रों का सहारा ले रही है।

loksabha election banner

पूर्व सीएम अखिलेश संत, महंतों से मुलाकात करेंगे

कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात के पश्चात सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 फरवरी को प्रयागराज आ रहे हैं। उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होना है। इसको लेकर पेच फंसा है। अखिलेश यादव मंगलवार को कुंभ मेला क्षेत्र में संत-महंतों से मिलेंगे। पदाधिकारियों से भी मिलने की योजना है। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बेवजह पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि रविवार को विश्वविद्यालय में बमबाजी अराजकतत्वों ने की। उनका सीसीटीवी फुटेज है जिसकी छानबीन कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा को गठबंधन नहीं आ रहा रास : रामवृक्ष

पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव ने कहा कि भाजपा को सपा-बसपा का गठबंधन फूटी आंख नहीं भा रहा है। अखिलेश यादव 12 फरवरी को प्रयागराज नहीं आएं। इसलिए भाजपा के अनुषांगिक संगठन एबीवीपी के लोग इविवि का माहौल खराब कर रहे हैं। डीएम से मुलाकात में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, निर्भय सिंह पटेल, नाटे चौधरी, रविंद्र यादव, मो. अस्करी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.