Move to Jagran APP

पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के यहां आज आएंगे अखिलेश यादव, सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं कई नए चेहरे

पूर्व सांसद सलीम शेरवानी काफी समय पहले ही सपा में शामिल हो गए थे। दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्व सांसद के यहां आने का कार्यक्रम बना था लेकिन किन्हीं कारणों से स्थगित हो गया था। लेकिन अचानक शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां आने का कार्यक्रम बनाया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 06:00 AM (IST)
पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के यहां आज आएंगे अखिलेश यादव, सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं कई नए चेहरे
वह पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित निवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को प्रयागराज आएंगे। वह पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित निवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान कई नए चेहरे भी सपा में शामिल हो सकते हैं। 

loksabha election banner

एक घंटे 20 मिनट के कार्यक्रम में चुनिंदा पदाधिकारी ही रहेंगे शामिल

पूर्व सांसद सलीम शेरवानी काफी समय पहले ही सपा में शामिल हो गए थे। दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्व सांसद के यहां आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन किन्हीं कारणों से स्थगित हो गया था। लेकिन अचानक शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां आने का कार्यक्रम बनाया। सोमवार को वे सुबह 10:35 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से पूर्व सांसद के आवास पर 11:10 बजे पहुंचेंगे। 12 बजे पत्रकारों से बातचीत कर 12:20 बजे बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निजी कार्यक्रम है। इसमें चुनिंदा पदाधिकारियों को बुलाया गया है। 

भारत बंद के कारण नहीं आ पाए थे

पूर्व विधायक विजमा यादव की पुत्री की शादी में पिछले वर्ष आठ दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को केपी मैदान में आना था। पूर्व विधायक का कहना है कि उसी दिन भारत बंद का आह्वान किया गया था, जिस कारण उन्होंने कार्यक्रम रद कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.