Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार का कहना था कि छविनाथ यादव व राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे उन्हें किसी तरह हटाया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 08:26 PM (IST)
प्रतापगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी
प्रतापगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

प्रतापगढ़ ,जेएनएन। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव में शुक्रवार को जमीन की रंजिश में अनुसूचित जाति के कुनबे पर गुर्गों के साथ हमला करना समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष और उनके निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जेल ले जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को लाठी भांजकर उन्हें भगाना पड़ा।

loksabha election banner

 

 सपा जिलाध्‍यक्ष और गार्ड गिरफतार

बुलाकीपुर गांव की अनुसूचित जाति की गायत्री पत्नी अर्जुन की सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव से जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश चल रही है। इस बीच गायत्री का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव अपने निजी गार्ड राम सिंह यादव और तीन अज्ञात समर्थकों के साथ असलहों से लैस होकर सफारी से पहुंचे। फिल्मी स्टाइल में गाड़ी से नीचे से उतरकर उसके घर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारने पीटने लगे। उसके पति अर्जुन व बेटे लवलेश को मारा-पीटा। रोकने पर महिलाओं से अभद्रता की। इस मामले में गायत्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, निजी गार्ड राम सिंह यादव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा एवं एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच शनिवार को दोपहर मानिकपुर एसओ सुभाष यादव को सूचना मिली कि सपा जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ घर से निकलकर कुंडा की ओर जा रहे हैं। इस पर एसओ ने फोर्स के पास दोपहर 12.15 बजे कुंडा बाईपास से सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और गार्ड राम सिंह यादव निवासी मऊदारा मानिकपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एएसपी पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार मानिकपुर थाने पहुंचे। वहां पूछताछ के बाद पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष और गार्ड को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेश किया।

जेल ले जाते समय समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेडा

वहीं इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने विरोध जताना शुरू किया तो पुलिस को उन्हें हटाने के लिए लाठी भांजनी पड़ी। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार का कहना था कि छविनाथ यादव व राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे, उन्हें किसी तरह हटाया गया। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.