पूर्व परिवहन मंत्री के बेटे ने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता Prayagraj News
राजू पटेल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। पार्टी किसानों और नौजवानों के हितों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। राजू पटेल ने सोनिया और राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
प्रयागराज,जेएनएन। बसपा शासन में परिवहन मंत्री रहे स्व. नंदलाल पटेल के बेटे राजू पटेल सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी सुरेश पासी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। न्यूज रिपोर्ट क्लब में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, जिला प्रवक्ता डॉ. अजय प्रकाश सरोज ने उनका स्वागत किया।
बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस ही लड़ रही : राजू
राजू पटेल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। पार्टी किसानों और नौजवानों के हितों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। राजू पटेल ने सोनिया और राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मौके पर कांग्रेसी फुजैल हाशमी, ओम प्रकाश तिवारी, किशोर वाष्र्णेय, अंशुमान सिंह पटेल, संजय तिवारी, आरके गौतम, सत्या पांडेय, रजिया सुल्तान आदि थे।
इन्होंने ली सदस्यता
इंजीनियर विक्रम सिंह, पंकज सिंह, सुरेंद्र मौर्य, अमित पटेल, सत्येंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार साहू, उमाशंकर गौतम, संजय सिंह पटेल, उमेश कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद सरोज, शनी जायसवाल, चंद्रशेखर पटेल, राम सहाय आदिवासी, महेश कोटार, रामू सोनकर, महेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, बलवंत पटेल, प्रशांत सिंह पटेल, दीपक सिंह पटेल, सर्वेश सिंह, राणा बृजेश प्रताप सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।