Move to Jagran APP

बोले डिप्टी सीएम, भाजपा में छोटा कार्यकर्ता बन सकता है बड़ा पदाधिकारी

प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्‍मानित करते हुए भाजपा बूथ समिति के सदस्‍यों से कहा कि छोटा कार्यकर्ता पार्टी का बड़ा पदाधिकारी बन सकता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 12:57 PM (IST)
बोले डिप्टी सीएम, भाजपा में छोटा कार्यकर्ता बन सकता है बड़ा पदाधिकारी
बोले डिप्टी सीएम, भाजपा में छोटा कार्यकर्ता बन सकता है बड़ा पदाधिकारी

प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बूथ समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। हिम्मतगंज व लूकरगंज बूथ के सदस्यों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटा कार्यकर्ता पार्टी का बड़ा पदाधिकारी बन सकता है।

loksabha election banner

 डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। गुंडा और माफियाओं से  शक्ति से निबटा जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को अभियान तेज करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की दम पर ही सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया हो गया। विपक्षी पार्टियों के पास अब सिर्फ नेता ही बचे हैं। जनता उनसे बहुत दूर हो चुकी है। अब 2019 में आप कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से 300 सांसद विजयश्री हासिल करने जा रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। सम्मानित करने वाले सदस्यों में रूपेश, सचिन, चंद्रलोकी, आशीष त्रिपाठी, अभिषेक, संतोष, राहुल त्रिपाठी, ङ्क्षरकू आदि रहे। संचालन रवि केसरवानी ने किया।

सम्मान पाकर गदगद हुए भाजपा पदाधिकारी :

मलाक हरहर गांव में भाजपा के बूथ समिति पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चतुर्मुखी विकास कार्य हो रहा है। कौडि़हार से दक्षिण की ओर ङ्क्षरग रोड बनने जा रहा है। देव स्थलों का व्यापक विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं को उन्होंने पार्टी की रीढ़ बताया। कहा कि उनका सम्मान करना प्राथमिकता है। अध्यक्षता अमरनाथ द्विवेदी और संचालन ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया।

 अभिनंदन समारोह को फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य, प्रतापगढ़ सदर विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य आदि ने संबोधित किया। सम्मानित किए गए बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों में महेंद्र पांडेय, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, उमंग लाल, शिवशंकर उपाध्याय, दीपांकर द्विवेदी, रामआसरे मौर्य, उदयराज मौर्य, अजय साहू, सतीश मौर्य आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.