Move to Jagran APP

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तनाव, छात्रनेताओं पर हमला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज दिन में छात्रनेताओं पर हमला किया गया। इस हमले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह तथा रोहित मिश्रा घायल है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 04:41 PM (IST)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तनाव, छात्रनेताओं पर हमला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तनाव, छात्रनेताओं पर हमला

इलाहाबाद (जेएनएन)। संगमनगरी इलाहाबाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का बवाल बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर माहौल तनावपूर्ण है, इसी बीच आज दोपहर छात्रनेताओं पर हमला किया गया। कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रनेताओं पर बम से हमला किया गया।

prime article banner

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज दिन में छात्रनेताओं पर हमला किया गया। इस हमले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह तथा रोहित मिश्रा घायल है। इस हमले के विरोध में छात्रों ने कुलानुशासक का घेराव किया है। माहौल काफी तनावपूर्ण बना है। पुलिस ने विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट पर कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व छात्र नेताओं सहित छात्रों पर हमला किया गया। इस हमले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के साथ रोहित मिश्रा घायल हैं। इससे यहां पर स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना के बाद मौके पर जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी पहुंचे तो यहां केपीयुसी गेट पर बम चले।

प्रोफेसर एचएस उपाध्याय नये कुलानुशासक

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर हरिशंकर उपाध्याय को कुलानुशासक बनाया है। अभी तक वह डायरेक्टर एडमिशन थे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने से पहले से परीक्षा नियंत्रक थे। अब यह कुलानुशासक भी हो गए। प्रोफेसर उपाध्याय दर्शन शास्त्र विभाग के एचओडी भी हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कमेटियों में भी शामिल है। प्रोफेसर उपाध्याय रजिस्ट्रार के पद पर कर्नल हितेश लव को हटाए जाने के बाद रजिस्ट्रार के चार्ज पर भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK