आवाज को पहचान दिलाने की होड़
इलाहाबाद और आसपास के जिलो के कलाकारो को उनकी आवाज से पहचान दिलाने के लिए दूरदर्शन केद्र मे चले रहे 'अगर आवाज मे है दम तो इंतजार मे है हम' कार्यक्रम मे दूसरे दिन शनिवार को प्रतिभागियो की होड़ लगी रही है।
By Edited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 10:55 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद और आसपास के जिलो के कलाकारो को उनकी आवाज से पहचान दिलाने के लिए दूरदर्शन केद्र मे चले रहे 'अगर आवाज मे है दम तो इंतजार मे है हम' कार्यक्रम मे दूसरे दिन शनिवार को प्रतिभागियो की होड़ लगी रही है। 100 प्रतिभागियो को बुलाया गया था। उसमे 75 से अधिक कलाकार पहुंचे। निजी चैनलो की तर्ज पर दूरदर्शन द्वारा रियालिटी शो का आयोजन किया जा रहा है। डीडी न्यूज की ओर से 'सिगिंग स्टार ऑफ यूपी' कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दूरदर्शन लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। शुक्रवार से इसका ऑडिशन चल रहा है। मनोज बनर्जी और रंजना अग्रहरि प्रतिभागियो का ऑडिशन ले रही है। कुल 400 प्रतिभागियो को ऑडिशन के लिए बुलाया गया है। दूरदर्शन केद्र के कार्यक्रम प्रमुख हर्षित कुमार का कहना है कि 12 फरवरी तक ऑडिशन चलेगा। यहां से 30 प्रतिभागियो को चयनित किया जाएगा। पहले दिन कम प्रतिभागी आए थे। दूसरे दिन 75 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें