Move to Jagran APP

शटल बस चालक रूटों से अनजान, लोग हुए परेशान

शहर में चल रहीं शटल बसों के चालकों को रास्‍ते की जानकारी न होने से दिक्‍कत हुई। कुंभ मेला में संगम स्‍नान को जने वाले यात्री परेशान रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 06:35 PM (IST)
शटल बस चालक रूटों से अनजान, लोग हुए परेशान
शटल बस चालक रूटों से अनजान, लोग हुए परेशान

प्रयागराज : श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से संगम तक जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज की शटल बसों को लगाया गया है। अभी तक विभिन्न मार्गों पर 217 शटल बसें चल रही थीं, पहले शाही स्नान पर्व पर इसकी संख्या 500 हो गई है। बसों की संख्या दोगुनी होने पर उसके सभी चालक रूटों से वाकिफ नहीं हैं। ऐसे में चालक रूट को लेकर असमंजस में रहे। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। उसकी तुलना में शटल बसें कम हैं। इसलिए भी यात्री परेशान हो रहे हैं।

loksabha election banner

 रोडवेज ने एक जनवरी से कुंभ मेला क्षेत्र के लिए 217 शटल बसों का संचालन शुरू कर दिया था। नियमित चलने वाले शटल बस चालक तो रूट से परिचित हो चुके थे जिसके चलते उन्हें परेशानी नहीं हुई लेकिन जो रूट से सही से परिचित नहीं थे, उन बस चालकों को ज्यादा दिक्कत हुई। नेहरू पार्क से फाफामऊ, अंदावा दुर्जनपुर, अंदावा से संत निरंकारी, लेप्रोसी चौराहा, अंदावा दुर्जनपुर से फाफामऊ, आइटीआइ की तरफ बसें आ रही हैं। बसों में अभी तक परिचालक भी थे, इसलिए वह रास्ता पूछ लेते थे। अब बस में चालक ही रहता है। इसलिए उन्हें दिक्कत हो रही है। कई रूट पर ऐसा हुआ कि चालक गलत सड़क की तरफ बस लेकर चले गए। बाद में फिर बस को वापस लौटाया गया।

अस्थायी बस अड्डों पर सुविधा नहीं

कानपुर की तरफ से आने वाली बसों को चौफटका के पास नेहरू पार्क, लखनऊ-फैजाबाद से आने वाली बसों को फाफामऊ बेला कछार, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर से आने वाली बसों को अंदावा, रीवां-मीरजापुर से आने वाली बसों को लेप्रोसी मिशन चौराहे पर बनाए गए अस्थायी बस अड्डों पर रोका जा रहा है लेकिन बस अड्डों पर चालक-परिचालकों के लिए सुविधा नहीं है। लेटने के लिए गद्दा-रजाई पर्याप्त नहीं है। शौचालय न होने के कारण उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। इससे उनमें आक्रोश है।

इन रूटों पर शटल बसें

-नेहरू पार्क-फाफामऊ, बस संख्या 14 : मार्ग - नेहरू पार्क, पत्थर गिरजाघर-सिविल लाइंस बस अड्डा, फाफामऊ 'बेला कछारÓ

-नेहरु पार्क-दुर्जनपुर, बस संख्या 20 : मार्ग- नेहरू पार्क, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस बस अड्डा, मेडिकल चौराहा, शास्त्री ब्रिज, अंदावा दुर्जनपुर।

-नेहरू पार्क-संत निरंकारी, बस संख्या 24 : मार्ग - नेहरू पार्क, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस बस अड्डा, मेडिकल चौराहा, शास्त्री ब्रिज-अंदावा संत निरंकारी।

-नेहरू पार्क-आइटीआइ, बस  संख्या 24 : मार्ग - नेहरू पार्क, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस बस अड्डा, मेडिकल चौराहा, नया यमुना पुल, लेप्रोसी मिशन।

-दुर्जनपुर-फाफामऊ, बस संख्या 18 : मार्ग - दुर्जनपुर, अंदावा, शास्त्री ब्रिज, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, म्योराबाद, बेला कछार फाफामऊ।

-संत निरंकारी-फाफामऊ, बस  संख्या 19 : मार्ग - संत निरंकारी, अंदावा, शास्त्री ब्रिज, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, म्योराबाद, बेला कछार फाफामऊ।

-आइटीआइ-फाफामऊ, बस संख्या 32 : मार्ग - आइटीआइ कॉलेज, लेप्रोसी मिशन, नया यमुना पुल, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, म्योराबाद, बेला कछार फाफामऊ।

-आइटीआइ-दुर्जनपुर, बस संख्या 20 : मार्ग - आइटीआइ कॉलेज, लेप्रोसी मिशन, नया यमुना पुल, शास्त्री ब्रिज, अंदावा, दुर्जनपुर।

-आइटीआइ-संत निरंकारी, बस  संख्या 16 : मार्ग - आइटीआइ कॉलेज, लेप्रोसी मिशन, नया यमुना पुल, शास्त्री ब्रिज, अंदावा, संत निरंकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.