Move to Jagran APP

Shrikant Tyagi: नोएडा में महिला को गाली देने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

Shrikant Tyagi got bail यूपी के नोएडा में ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी और गालीगलौज करने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से बदसलूकी मारपीट गाली देने का केस लिखा गया था।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 05:36 PM (IST)
Shrikant Tyagi: नोएडा में महिला को गाली देने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को हाई कोर्ट से मिली जमानत
गालीगलौज करने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। Shrikant Tyagi got bail यूपी के नोएडा में ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी और गालीगलौज करने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

loksabha election banner

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से बदसलूकी, मारपीट, गाली देने समेत कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। फरार श्रीकांत त्यागी को मेरठ से एसटीएफ और नोएडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मयंक जैन की अदालत ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर की है। 

यहां पढ़िए पूरी खबर

नोएडा में ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोपित श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस मयंक जैन की अदालत ने जमानत मंजूर की है। अधीनस्थ न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। महिला से बदसलूकी, अभद्रता और मारपीट समेत कई धाराओं में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

उसे एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। नोएडा की पॉश सोसाइटी में विवाद के बाद गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी नौ अगस्त से जेल में बंद है। अब 44 दिन बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली हैैै। गैंगस्टर एक्ट में त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। बाकी के मामलों में पहले ही गौतमबुद्ध नगर की जिला कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।

श्रीकांत त्यागी का पांच अगस्त को महिला से गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था। यह मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब खुद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा सोसायटी पहुंचे और लखनऊ फोन करके पुलिस कमिश्नर की शिकायत कर डाली। वीडियो वायरल होने के बाद से ही आरोपित फरार हो गया था, जिसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपित की गिरफ्तारी मेरठ से हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.