Move to Jagran APP

मैं तैयार, अखिलेश का इंतजार, शिवपाल यादव बोले, भाजपा को हटाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को जोडऩा जरूरी

प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कासगंज की घटना से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शराब माफिया कई जिलों में सक्रिय हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 07:54 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 07:54 PM (IST)
मैं तैयार, अखिलेश का इंतजार,  शिवपाल यादव बोले, भाजपा को हटाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को जोडऩा जरूरी
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से वह गठबंधन को तैयार हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए। दैनिक जागरण से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से वह गठबंधन को तैयार हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार है। बिना गठबंधन हुए भाजपा को प्रदेश से हटाना आसान नहीं है।

loksabha election banner

किसानों के साथ हो रहा धोखा, अपराधों पर नियंत्रण नहीं

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। वह सपा के साथ गठबंधन को तैयार हैं, लेकिन पार्टी के विलय करने के लिए तैयार नहीं। वह चाहते हैं कि 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ें और जीतें, ताकि सरकार में वह शामिल हो सकें। देश में चल रहे किसानों के मुद्दे पर बोले कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है, जबकि देश भर का किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों के हित में बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद करे। प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कासगंज की घटना से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शराब माफिया कई जिलों में सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.