पढ़ाकू छात्रवृत्ति के लिए यशी का चयन
अल्लापुर निवासी यशी त्रिपाठी का चयन पढ़ाकू छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। वह मात्र छह वर्ष की हैं और बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा हैं।
जासं, प्रयागराज : अल्लापुर निवासी यशी त्रिपाठी का चयन पढ़ाकू छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। वह मात्र छह वर्ष की हैं और बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा हैं। सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली यशी के पिता ज्ञानेश त्रिपाठी शिक्षक हैं और मां प्रीती त्रिपाठी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाकू छात्रवृत्ति स्विट्जरलैंड में रहने वाले एनआरआइ अरुण चौबे और मोनिका चौबे ने शुरू की है। इसमें प्रतिभावान व जरूरतमंद छात्रों को चुना जाता है। इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को दो मिनट का एक वीडियो अपलोड करना होता है जिसमें विद्यार्थी अपना परिचय देकर यह बताता है कि वह भविष्य में क्या बनना चाहता है। उसी के आधार पर उसका चयन होता है।