विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PCS Jyoti Maurya की जेठानी ने भी लगाया पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, गलत जानकारी देकर शादी करने का दावा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 19 Jul 2023 01:41 PM (GMT+05:30)

SDM Jyoti Maurya And Alok Maurya Case सोशल मीडिया पर काफी दिनों से चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के परिवार ...और पढ़ें

PCS Jyoti Maurya की जेठानी ने भी लगाया पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
PCS Jyoti Maurya की जेठानी ने भी लगाया पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : सोशल मीडिया पर काफी दिनों से चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के परिवार में उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। अब ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा ने अपने पति विनोद मौर्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

साथ ही धूमनगंज थाने में लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

कालिंदीपुरम निवासी शुभ्रा शिक्षिका हैं। आरोप है कि उनके पति जीएसटी में कार्यरत हैं, लेकिन शादी से पहले खुद को इंटेलिजेंस अधिकारी बताया था। यह भी आरोप है कि विनोद मौर्या अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। इससे परेशान शुभ्रा ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है।

इससे पहले ज्योति मौर्य ने भी लगाए थे आरोप

इससे पहले ज्योति मौर्य ने पंचायती राज विभाग प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत पति आलोक समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। ज्योति ने अदालत में तलाक के लिए भी मुकदमा किया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होनी है।