सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा
भाजपा की महानगर इकाई की ओर से परिणय गेस्ट हाउस में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
- फोटो -
जासं, प्रयागराज : भाजपा की महानगर इकाई की ओर से परिणय गेस्ट हाउस में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सरदार पटेल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। 565 रियासतों को मिलाकर देश को एकता के सूत्र में बांधा। हम सभी कार्यक्र्ताओं की जिम्मेदारी है कि देश की एकता के लिए कटिबद्ध हों। इस मौके पर विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, अमर सिंह, किरण जायसवाल, आभा द्विवेदी, मीनू पाडेय, स्मृति श्रीवास्तव, अंजू शुक्ला आदि मौजूद रहीं। पहली सी प्लेन सेवा शुरू होने पर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने देश में पहली सी प्लेन सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर इस तरह की सेवा शुरू होना सराहनीय कदम है। सभी देशवासियों को इसकी ढेर सारी बधाई। इस मौके पर गिरि बाबा, बृजेश मिश्रा, कुंज बिहारी, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। शिक्षण संस्थाओं में मनाया एकता दिवस
सर्वार्य महाविद्यालय इंटर कॉलेज में भी लौहपुरुष की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, विमल कुमार पाडेय, बसंत लाल, मूलचंद तिवारी, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद इंटर कॉलेज में भी सरदार पटेल को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने की। महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला के जरिए प्रतिभा दिखाने के साथ ही राष्ट्रीय भावना का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने बच्चों को सरदार पटेल के बारे में भी बताया। मजबूत इरादे और सच्ची राष्ट्रीयता का नाम था सरदार वल्लभभाई पटेल : केसरी देवी
फूलपुर सासद केसरी देवी पटेल ने अपने निवास पर लौहपुरुष को नमन किया। कहा कि मजबूत इरादे और सच्ची राष्ट्रीयता का नाम था सरदार वल्लभ भाई पटेल। उन्होंने पूरे देश को एक करने का महान कार्य किया। इसी कड़ी में रॉयल होटल सिविल लाइंस में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, राजीव टंडन आदि मौजूद रहे। लौहपुरुष को अर्पित की श्रद्धांजलि
जिला एवं शहर काग्रेस कमेटी ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धाजलि अíपत की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटेल संस्थान में नए भारत के निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया। इस मौके पर दोपहर करीब एक बजे जिला काग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला, गंगापार अध्यक्ष राम किशुन पटेल, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, नगर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, विजय मिश्रा, फुजैल हाशमी आदि रहे। उधर, अखिल भारतीय सरदार पटेल छात्र महाशिवरात्रि-महाउत्सव, प्रयागराज-भारत की ओर से भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। बड़े हनुमान मंदिर और संगमतट पर बुजुर्गो, असहायों और दिव्यांगजनों को फल बांटा गया। इसमें विपिन हांडा, तीर्थ पुरोहित रामचंद्र भारद्वाज, विक्रांत यादव आदि रहे। छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति ने सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता और अखंडता के रूप में मनाई। इस मौके पर रामनाथ शर्मा, विनोद कुमार सिंह, श्यामसुंदर सिंह पटेल, अमरनाथ सिंह, अशोक कुमार पांडेय आदि रहे। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के आयोजन में लेखराज सिंह पटेल, चंद्र भूषण सिंह आदि रहे।