संसद की सीढि़यों को चूमा, भावुक हुए नागेंद्र
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में पहुंच
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल भावुक हो गए। उन्होंने संसद भवन की सीढि़यों को नमन करते हुए चूम लिया। वह बड़े बेटे अमित सिंह पटेल के साथ संसद भवन में शपथ लेने पहुंचे थे।
शुक्रवार का दिन नागेंद्र प्रताप सिंह के लिए बेहद अहम था। वह खुद बताते हैं कि वह संसद भवन में पहुंचे तो भाव विह्वल हो गए। बताया कि क्षण भर के लिए तो वह बिल्कुल भावुक हो गए थे। लोकसभा में पहुंचे तो उन्हें विपक्षी दलों के सदस्यों ने बेहद सम्मान के साथ सीट पर पहुंचाया। इसके बाद उनका शपथ हुआ। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सत्ता पक्ष से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी सांसद नागेंद्र की मुलाकात हुई। इसके बाद संसद की कार्रवाई में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इसके पहले नागेंद्र सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव की चर्चा भी की। सांसद नागेंद्र मंगलवार को इलाहाबाद लौटेंगे। सोमवार को वह संसद की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे।