Samajwadi Party: सपा शिक्षक सभा का प्रयागराज में विस्तार, 31 सदस्यों को सौंपा पदभार
Samajwadi Party प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। ज़िलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव व शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर बधाई दी।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया। समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की उपस्थिति में गुरुचरण दास, अरविंद यादव, अनिल विश्वकर्मा, ओम प्रकाश बिंद को शिक्षक सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी में ज़िला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. अरविंद पटेल को महासचिव तो राजेश कुमार सरोज को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इन्हें सौंपा गया पदभार
शिवरतन सिंह पटेल, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, देवतादीन यादव, ज्वाला सिंह को ज़िला सचिव के रूप में शिक्षक सभा में ज़िम्मेदारी दी गई। अजय सिंह पटेल, तीरथराज पटेल, वीरेंद्र यादव, आदित्य श्रीवास्तव, जनक राम पाल, नारेंद्र सरोज, मनोज भारतीया, शरद पटेल, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शाहिद इकबाल, विजय सिंह मौर्या, त्रिभूवन नारायण यादव, ओम प्रकाश सरोज, जय सिंह यादव, तीरथ यादव, त्रिलोकी नाथ, जबर सिंह पटेल, जुनैद अहमद, कमला शंकर यादव को कार्यकारिणी सदस्य का पदभार सौंपा गया।
पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
ज़िलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव व शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर बधाई दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन 2022 को लेकर शिक्षकों, छात्रों, किसानों, अधिवक्ताओं, महिलाओं के लिए संघर्षरत रहकर समाजवादी सोच से अवगत कराते हुए भाजपा के जनविरोधी निर्णयों पर लोगों को जागरूक करने और समाजवादी पार्टी की अगली सरकार बनाने में योगदान देने की अपील की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा व इमानदारी से शिक्षक सभा को मज़बूत बनाने के लिए आह्वान किया गया। इस दौरान संतोष यादव, ननकऊ यादव, नाटे चौधरी, राकेश यादव, जीएस यादव, सै. मो. अस्करी आदि शामिल रहे।