Move to Jagran APP

'सखी बूथ' कराएंगे नारी शक्ति का अहसास, महिला संभालेंगी व्यवस्था

जिले में 25 सखी बूथ बनाए जाएंगे। बूथ की व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में 166 मॉडल बूथ भी बनाए जाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:10 PM (IST)
'सखी बूथ' कराएंगे नारी शक्ति का अहसास, महिला संभालेंगी व्यवस्था
'सखी बूथ' कराएंगे नारी शक्ति का अहसास, महिला संभालेंगी व्यवस्था

ज्ञानेंद्र सिंह, प्रयागराज : आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए विशेष व्यवस्था की है। आयोग के निर्देश पर जिले में 25 सखी बूथ (पिंक बूथ) बनाए जाएंगे। ये सखी बूथ नारी शक्ति का एहसास भी कराएंगे। इसके अलावा 166 मॉडल बूथ भी बनेंगे।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने बूथों की जारी की सूची

जिला प्रशासन की ओर से इन बूथों की सूची जारी कर दी गई है। सखी बूथ में जहां सभी मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। वहीं मॉडल बूथ पर मतदाताओं को पानी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो तथा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन पिंक बूथ बनेंगे। इसी तरह इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 33 और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। 

 महिला सशक्तीकरण को लेकर इस बार आयोग की पहल 

आयोग ने महिला सशक्तीकरण को लेकर इस बार एक नई पहल की है। चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कर्मी तक सभी महिलाएं होंगी। यहां तक कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी महिला ही होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीएस दूबे का कहना है कि पिंक बूथ महिला सशक्तीकरण का नायाब उदाहरण बनेंगे। महिलाओं को पीठासीन अधिकारी पहली बार बनाया जा रहा है। इस प्रयास से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

यहां बनेंगे सखी बूथ

-इलाहाबाद दक्षिण में एसएस खन्ना महाविद्यालय अहियापुर बूथ संख्या 169 तथा 170।

-इलाहाबाद उत्तर में जगत तारन गोल्डेन जुबली प्राथमिक स्कूल जार्जटाउन बूथ संख्या 311 तथा 312।

-इलाहाबाद पश्चिम में दिग्गज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल राजरूपपुर बूथ संख्या 205 व 206।

-कोरांव विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय कोरांव प्रथम उत्तर भाग तथा प्राथमिक विद्यालय बैदवार कला कक्ष संख्या एक।

-बारा विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय दगवां तथा प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा पश्चिमी भाग।

-करछना में बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर बूथ संख्या 147 तथा 148।

इन क्षेत्रों में भी रहेगी सखी बूथ की सुविधा

-मेजा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटहा पूर्वी भाग बूथ संख्या 104 तथा पश्चिमी भाग बूथ संख्या 105।

-हंडिया में पॉलीटेक्निक वासूपुर मध्य भाग (306) तथा प्राथमिक विद्यालय हंडिया प्रथम पूर्वी भाग (309)।

-प्रतापपुर में इंटर कॉलेज मसाढ़ी उत्तरी भाग बूथ संख्या 400 तथा उत्तरी भाग बूथ संख्या 401।

-फूलपुर में सेंट्रल ब्वॉयज स्कूल इफको बूथ संख्या 93, बूथ संख्या 94 तथा बूथ संख्या 95।

-सोरांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊआइमा बूथ संख्या 50 व बूथ संख्या 51।

-फाफामऊ में महर्षि विद्यालय इब्राहिमपुर बूथ संख्या 158 तथा बूथ संख्या 159। 

यहां बनेंगे मॉडल बूथ

-कोरांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेजा खास, प्राथमिक विद्यालय बसहरा, गोपाल इंटर कॉलेज।

-बारा में प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़, प्राथमिक विद्यालय घूरपुर, प्राथमिक विद्यालय सेमरा कल्वना, प्राथमिक विद्यालय सौनवै, प्राथमिक विद्यालय कपारी।

-मेजा में प्राथमिक विद्यालय लोहारी, जेवनिया, नहवाई, चकडीहा, भरारी, प्राथमिक कन्या विद्यालय नेवढिय़ा, जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भारतगंज, बीआरसी मांडा खास, लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा, बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज मेजारोड।

-हंडिया में प्राथमिक विद्यालय सियाडिह, मर्रो, हरीपुर, दुमदुमा, अंजना, कसौधन (लाक्षागृह) जूनियर हाईस्कूल सदरेपुर, पंचायत घर खपटिहा, संकुल भवन हंडिया।

-प्रतापपुर में प्राथमिक विद्यालय पतैया, चनेथू, पूरेडिह, हरीपुर पट्टी, खानपुर डाडी, जूनियर हाईस्कूल भेलखा, इंटर कालेज जलालपुर।

-फूलपुर में सेंट्रल ब्वॉयज स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमानगंज, सेंट्रल एकेडमी झूंसी।

-सोरांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊआइमा। फाफामऊ महर्षि विद्यालय इब्राहिमपुर, सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौडि़हार।

-इलाहाबाद दक्षिणी में ईसीसी डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज।

-इलाहाबाद उत्तरी में विशप जॉनसन स्कूल सिविल लाइंस, ब्वॉयज हाईस्कूल, एमएनएनआइटी तेलियरगंज, ईश्वर डिग्री कॉलेज, सेंट पीटर्स एकेडमी स्कूल गोविंदपुर।

-इलाहाबाद पश्चिम में प्राथमिक विद्यालय बमरौली, अग्रसेन इंटर कॉलेज लूकरगंज। 

मॉडल बूथ की खासियत

मॉडल बूथ में कई सुविधाएं होंगी। यहां दिव्यांगों के लिए दिव्यांग रथ की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं को वोट देने के लिए कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है। वोट देने के लिए टोकन मिलेंगे। बूथ को शादी के मंडप की तरह सजाया जाएगा। पीने के पानी के लिए आरओ लगाया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.