मंगलवार को प्रयाग स्टेशन नहीं जाएगी सारनाथ व एलटीटी-फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन
रामबाग डॉटपुल पर निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर रखे जाने के कारण प्रयाग-रामबाग सेक्शन में ट्रेनों का संचालन चार घंटे ठप रहेगा। इस दौरान ट्रेन बदले रूट से चलेंगी।
By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:19 PM (IST)
प्रयागराज : रामबाग डॉटपुल पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर मंगलवार को गर्डर रखे जाएंगे, जिससे प्रयाग-रामबाग सेक्शन में ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। इसके कारण दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से फैजाबाद जाने वाली एलटीटी-फैजाबाद एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन नहीं जाएंगी। दोनों गाडिय़ां बदले रूट से गुजरेंगी।
कुंभ के मद्देनजर रामबाग डॉटपुल पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। सेतु निगम ने 85 फीसद से अधिक काम पूरा कर लिया है। 80 फीसद काम रेलवे का भी पूरा हो चुका है। पिछले महीने ब्लॉक लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन पर गर्डर रखे गए थे। अब मंगलवार को उत्तर रेलवे की लाइन पर गर्डर रखे जाने हैं। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए मंगलवार को सुबह 10.40 से दोपहर में 2.40 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस दौरान 24.7 मीटर के पांच गर्डर रखे जाएंगे। इस कारण दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन की बजाय इलाहाबाद सिटी स्टेशन और एलटीटी-फैजाबाद एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेगी। मालगाडिय़ां भी बदले रूट से जाएंगी। प्रयाग स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि प्रयाग-रामबाग सेक्शन मेंं मंगलवार को चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। ट्रेनें बदले हुए मार्ग से जाएंगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें