ट्रेन में महिलाओं को सुरक्षा दे रहीं आरपीएफ की सहेलियां, Prayagraj news
मार्ग पर ट्रेन के ठहरावों के दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त आरपीएफ कर्मी संबंधित कोच और बर्थ पर नजर रखते हैं और जरूरत पडऩे पर महिला यात्रियों की खैर खबर भी पूछते हैं। मेरी सहेलीÓ पहल को महिला यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। 25 अक्टूबर से संचालित इस अभियान में सहेलियां आठ प्रारंभिक ट्रेनों और 67 पासिंग ट्रेनों में सुरक्षा मुहैया करा रही हैं। इसके लिए 121 सुरक्षाकर्मियों की 27 टीमें गठित की गई हैं।
टीम रखती है महिला यात्रियों की जानकारी
यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधित कोई समस्या होने पर 182 डायल करने की भी सलाह दी जा रही है। आरपीएफ की टीम महिला यात्रियों की सीट संख्या नोट करती हैं और उन्हेंं मार्ग के स्टेशनों पर मॉनिटरिंग के लिए साझा करती हैं। मार्ग पर ट्रेन के ठहरावों के दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त आरपीएफ कर्मी संबंधित कोच और बर्थ पर नजर रखते हैं और जरूरत पडऩे पर महिला यात्रियों की खैर खबर भी पूछते हैं। 'मेरी सहेलीÓ पहल को महिला यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।