प्रयागराज मेंं चित्रकला के जरिए बच्चों को बताए सड़क पर सुरक्षित चलनेे के नियम
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंटर फॉर साइंस एंड सोसायटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंचार्ज डॉ रोहित मिश्र ने यातायात के नियमों को गंभीरता पूर्वक पालन करने को कहा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
प्रयागराज, जेएनएन। संजीवनी ट्रस्ट और राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज खरकौनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध, चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रैफिक नियमों से संबंधित चित्रों को कागजों पर उकेर लोगों को जागरूक किया।
यातायात नियमों पर अमल जरूरी
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंटर फॉर साइंस एंड सोसायटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंचार्ज डॉ रोहित मिश्र ने यातायात के नियमों को गंभीरता पूर्वक पालन करने को कहा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर उप निरीक्षक विमलेश कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक संजीवनी संतोष शुक्ला, विभूति नारायण सिंह, अमित कुमार नायक, संजय कुमार मिश्र, सभाजीत पाल रामकरण सिंह, कपिल देव सिंह, राजकुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन उदित नारायण शुक्ला ने किया। उल्लेखनीय है कि नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया गया है। इस दौरान स्कूलों, संस्थानों और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी लोगोंं में जागरूकता लाने का प्रयास किया जााता रहा है। जागरूकता की इन कोशिशोंं के पीछे इरादा यही है कि दुर्घटनाएंं कम हो सकें और मौतों तथा घायलों की संख्या में कमी आ सके।