Move to Jagran APP

प्रयागराज के शंकराचार्य आश्रम में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- आध्यात्म के बिना धर्म का अस्तित्व नहीं

सर संघ चालक डा. मोहन भागवत ने आराधना महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आध्यात्म के बिन धर्म का अस्तित्व नहीं होता। आध्यात्म सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। अभी तक जितने महापुरुष हुए हैं उनका नाम और काम भले अलग था लेकर आधार में आध्यत्म था।

By Jagran NewsEdited By: Ankur TripathiPublished: Tue, 29 Nov 2022 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:33 PM (IST)
प्रयागराज के शंकराचार्य आश्रम में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- आध्यात्म के बिना धर्म का अस्तित्व नहीं
डा. मोहन भागवत ने आराधना महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आध्यात्म के बिन धर्म का अस्तित्व नहीं

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत ने शंकराचार्य आश्रम में आयोजित आराधना महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आध्यात्म के बिन धर्म का अस्तित्व नहीं होता। आध्यात्म ही सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। अभी तक जितने महापुरुष हुए हैं उनका नाम और काम भले अलग था लेकर आधार में आध्यत्म था। महात्मा गांधी और डा. आंबेडकर भी उसी में शामिल हैं।

loksabha election banner

भागवत बोले- आध्यात्मिक जीवन हमें ले जाता है मनुष्यता की ओर 

डा. भागवत ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन हमें मनुष्यता की ओर ले जाता है। इससे उचित मार्गदशन मिलता है अन्यथा व्यक्ति भटकने लगता है। उन्हें अपनी बुद्धि, अपना विचार और अपना कार्य ही श्रेष्ठ समझ में आता है। ऐसे लोगों को भटकाने वाले भी होते हैं, जिससे बचना चाहिए। शंकराचार्य आश्रम में चल रहे आराधना महोत्सव का संयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कर रहे हैं।

सुबह ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे भागवत का किया गया स्वागत

इस समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे जहां पहले से डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जंक्शन पर संघ और भाजपा के पदाधिकारियों ने आरएसएस प्रमुख भागवत की अगवानी की। जंक्शन से भागवत सिविल लाइंस स्थित आरएसएस कार्यालय गए थे। वहां से दोपहर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में भागीदारी के बाद वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.