रंगोली के जरिए स्वच्छता का संदेश
इलाहाबाद: स्वच्छता के प्रति लोगों में जनजागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम की ओर
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 09:19 PM (IST)
इलाहाबाद: स्वच्छता के प्रति लोगों में जनजागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम की ओर से सात-आठ स्थानों पर रंगोली बनाई गई थी। कहीं रंगोली के बीच तो कहीं बगल में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) लिखा गया था। गांधी जी का चश्मा भी बनाया गया था। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) ऋतु सुहास के निर्देश पर हैप्पी होम, करियप्पा द्वार, सर्किट हाउस, मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गेट, धोबी घाट और कंपनी बाग के तीन गेटों पर स्वच्छता को संदेश देने वाली रंगोली बनाई गई थी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के बारे में जानें,इसलिए राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्य स्थानों पर स्वच्छता से जुड़ी रंगोली बनवाई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें