बारिश से बढ़ी राहगीरों की दिक्कत
इलाहाबाद : रिमझिम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिल गई है। लेकिन घर से निकलन
इलाहाबाद : रिमझिम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिल गई है। लेकिन घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह तक चलती रही। इसके चलते सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन बिछाने को लेकर जगह-जगह हुई खोदाई से उसमें जगह-जगह बरसात का पानी भर गया है। राहगीर उसमें फंस कर गिर रहे हैं। परंतु उनकी समस्या का निजात होता नजर नहीं आ रहा है।
कुछ ऐसी ही स्थिति रविवार को रही। रविवार की सुबह आठ बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बरसात दोपहर एक बजे तक चलती रही। दोपहर तक 29 एमएम बारिश हुई। जबकि बरसात होने से तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 24.6 डिसेबल रहा। अधिकतम आद्रता 100 प्रतिशत व न्यूनतम 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सड़कों के गड्ढे में पानी भरने एवं मिट्टी गीली होने से फिसलन बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कत सिविल लाइंस, बैरहना, जानसेनगंज, अल्लापुर, तेलियरगंज जैसे मुहल्ले में है। कीचड़युक्त मार्ग में बाइक सवारों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
-------
नहीं निकल पाया पानी
बरसात अधिक होने के चलते पंपिंग स्टेशन में लगे पंपों ने काम करना बंद कर दिया। बख्शी बांध पंपिंग स्टेशन पर 30 क्यूसेक के तीन पंप 2017 में लगाए गए थे। रविवार को अधिक बारिश होने से यह चल नहीं पाए। इसके चलते जलभराव अधिक हो गया। अल्लापुर व दारागंज में पानी भरने पर जनरेटर लगाकर पंप को चलाया गया तब जाकर राहत मिली। वहीं मोरी गेट पर दो नंबर पंप का पाइप लीकेज हो गया। इसके चलते नीचले इलाके में पानी भर गया।