विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतापगढ़ में बुजुर्ग लोड कर रहे रायफल और नाबालिग कर रहे तड़ातड़ फायर, वीडियो वायरल; प्रतापगढ़ पुलिस लेगी कानूनी एक्शन

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2022 04:59 PM (IST)

फायरिंग का वीडियो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपितों की ...और पढ़ें

शेख की वेशभूषा वाला एक शख्स कुछ लोगों को रायफल से फायरिंग करने की ट्रेनिंग देते दिखा
शेख की वेशभूषा वाला एक शख्स कुछ लोगों को रायफल से फायरिंग करने की ट्रेनिंग देते दिखा

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो है जिसने पुलिस अफसरों को भी परेशान कर दिया। इस वीडियो में दिख रहा है कि सऊदी के शेख की वेशभूषा वाला एक शख्स कुछ लोगों को रायफल से फायरिंग करने की ट्रेनिंग दे रहा है। फायरिंग करने वालों में नाबालिग शामिल दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक के बाद एक खुलेआम फायरिंग की जा रही है। पुलिस मामले में एक्शन में आ गई है।

गोपालपुर गांव का वीडियो, पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई

बताया गया कि प्रतापगढ़ जनपद में कंधई के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में यह शेख आया था। उसने युवकों को रायफल चलाने की ट्रेनिंग दी,जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चार दिन पूर्व का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में शेख की वेशभूषा वाले एक व्यक्ति द्वारा रायफल में कारतूस लोडकर युवकों को फायरिंग करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

फायरिंग का वीडियो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कंधई थाना के गोपालपुर गांव का बताया जा रहा है। एसओ दिलीपपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो गोपालपुर गांव का है आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से फायरिंग करने पर पाबंदी है। यह जोखिम भरा है। ऐसी फायरिंग में किसी को गोली लग सकती है।  इस तरह से फायरिंग की ट्रेनिंग की अनुमति नहीं है।