दीपावली के अवसर पर नैतिक मूल्यों के संवर्धन का लें संकल्प
प्रतापगढ़ के लालगंज में दीपोत्सव में कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर नैतिक मूल्यों के संवर्धन का सभी को संकल्प लेना होगा।
प्रयागराज : कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व विकास, समता एवं राष्ट्रीयता की नीति की विजय का संदेश देता है है। इस अवसर पर नैतिक मूल्यों के संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।
प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित स्थानीय कैंप कार्यालय में दीपोत्सव के अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई श्रीराम जानकी, श्रीगणेश, मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती एवं मां भारती की रंगोली की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्होंने शिवांगी सिंह एवं सोमिल सिंह को पुरस्कृत किया। कांग्रेस नेता ने स्थानीय चौक पर अमर शहीद इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों की स्मृति में दीप जलाया। इसके बाद घुइसरनाथ धाम में मत्था टेका। इस मौके पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र ङ्क्षसह ददन, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक ङ्क्षसह बबलू, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी मौजूद रहे।
अमर शहीदों से प्रेरणा लें युवा :
भारत माता की आजादी के लिए अनेकों देश भक्तों ने त्याग व बलिदान किया। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढऩा चाहिए। यह बात प्रतापगढ़ शहर में शहीद भगत ङ्क्षसह, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दीपदान करने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कही। इस मौके पर आनंद सिंह शिल्पी, दुर्गेश ओझा, आशुतोष राणा, अमितेश श्रीवास्तव, आकाश सिंह, नितिन केसरवानी, सरफराज खान, शहबाज अहमद व घनश्याम वैश्य ने कहा कि अखंड भारत ही हमारी ताकत है।