चुनाव परिणाम के दूसरे दिन से ही शुरू होगी वसूली
लोकसभा चुनाव परिणाम के दूसरे दिन से बिजली विभाग बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाएगा। विभाग सूची तैयार कर ली है।
By Edited By: Published: Wed, 22 May 2019 07:11 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 10:38 AM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए विभाग सख्त रुख अपनाएगा। विद्युत विभाग लोकसभा चुनाव के परिणाम के दूसरे दिन से ही बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए एक हफ्ते (24 से 31 मई तक) के लिए अभियान शुरू करेगा। प्रत्येक विद्युत खंड से सौ बड़े बकाएदारों से बिल वसूली के लिए शक्ति भवन लखनऊ से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सौ बड़े बकाएदारों की सूची भी सभी खंडों को सोमवार को भेजी गई है।
प्रयागराज मंडल के सभी 24 डिविजन में करीब 24 सौ बड़े उपभोक्ताओं से 113 करोड़ रुपये की वसूला जाएगा। हर उपखंड में 10 बड़े बकाएदारों के नामों की सूची भी लगाई जा रही है। इस प्रकार से विद्युत खंड स्तर पर 50 से ज्यादा बड़े बकाएदारों की सूची लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव के चलते विद्युत विभाग की वसूली थम सी गई थी। अब नतीजे के बाद शक्ति भवन से वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। हर डिवीजन को लक्ष्य पूरा करना है।
मुख्य अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि डिवीजन स्तर पर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीमें गठित की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। जो भी बड़े बकाएदार आनाकानी करेंगे, उनकी बिजली तो काटी ही जाएगी। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
सौ बकाएदारों का खंडवार विवरण
म्योहाल - 4.44 करोड़
बमरौली - 2.72 करोड़
नैनी - 2.02 करोड़
टैगोर टाउन - 10.68 करोड़
कल्याणी देवी - 2.94 करोड़
करैलाबाग - 3.89 करोड़
रामबाग - 3.06 करोड़
फतेहपुर-1 - 2.88 करोड़
फतेहपुर-2 - 0.48 करोड़
प्रतापगढ़-1 - 5.16 करोड़
चायल -6.41 करोड़
यमुनापार आंशिक- 13.14 करोड़
गंगापार आंशिक -5.12 करोड़
फाफामऊ -10.22 करोड़
फतेहपुर ग्रामीण-1 -8.43 करोड़
फतेहपुर ग्रामीण-2 -6.36 करोड़
हंडिया - 4.88 करोड़
कौशांबी -13.52 करोड़
खागा -7.34 करोड़
लालगंज -4.76 करोड़
मेजा -13.61 करोड़
प्रतापगढ़ ग्रामीण-1 -7.80 करोड़
प्रतापगढ़ ग्रामीण-2 -7.03 करोड़
रानीगंज -4.54 करोड़

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें