Move to Jagran APP

जिम्मी को बचाकर चर्चा में रहीं राशि कविता संग्रह की आमदनी से बेसहारा पशुओं का बनेंगी सहारा

उनके कविता संग्रह का विमोचन भी बहुत ही शानदार और अलग तरीके से हुआ। हाल ही पैदा हुए दो पिल्लों की उपस्थिति में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पुस्तक का विमोचन हुआ। इसका संदेश है कि एक जानवर को रोज भोजन दें।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 07:10 AM (IST)
जिम्मी को बचाकर चर्चा में रहीं राशि कविता संग्रह की आमदनी से बेसहारा पशुओं का बनेंगी सहारा
के. राशि बदलिया कुमार अपने नये कविता संग्रह से होने वाली आमदनी से निराश्रित पशुओं का सहारा बनेंगी।

प्रयागराज, जेएनएन। जानी मानी रेडियो प्रस्तोता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की फैकल्टी के. राशि बदलिया कुमार अपने नये कविता संग्रह से होने वाली आमदनी से निराश्रित पशुओं का सहारा बनेंगी। पशुप्रेमी राशि ने नए काव्य संग्रह 'फ्रॉम माई एटिक : ए जर्नी थ्रू 108 शेड्स में 108Ó कविताओं को स्थान दिया है, जो उनके जीवन के अनुभवों पर आधारित है। इसे मुख्य रूप से पांच वर्गों प्रेम, प्रकृति, वास्तविकता, चिंतन, आध्यात्म में बांटा गया है।

loksabha election banner

मिल रही है सराहना

एक्सप्रेस पब्लिशिंग नई दिल्ली की ओर से प्रकाशित पुस्तक की प्रस्तावना लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपियन भाषा विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. निशि पांडेय ने लिखी है। अंतिम पृष्ठ पर प्रशंसा इविवि के पूर्व कुलपति और उर्दू व पारसी के कवि प्रो. रतन लाल हांगलू ने लिखी है। पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्टर (रामायण की सीता) दीपिका चिखलिया ने राशि को उनकी नई पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके कविता संग्रह का विमोचन भी बहुत ही शानदार और अलग तरीके से हुआ। हाल ही पैदा हुए दो पिल्लों की उपस्थिति में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पुस्तक का विमोचन हुआ। इसका संदेश है कि एक जानवर को रोज भोजन दें। काव्य संग्रह अमेजन पर ऑनलाइन और पुस्तक की दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

2016 में किया गया था सम्मानित

2016 में उत्तर प्रदेश के रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित राशि इससे पहले 2016 में एक प्रेरक पुस्तक ए गिफ्ट लिख चुकी हैं। राशि ने बताया मेरे नये कविता संग्रह से होने वाली आमदनी पूरी तरह से निराश्रित पशुओं को भोजन कराने पर खर्च होगी। उल्लेखनीय है कि के राशि कुमार दीपावली पर पटाखों के डर की वजह से घर से भागी अधिवक्ता की पालतू कुतिया जिम्मी को बचाकर साथ ले जाने और फिर फेसबुक के जरिेेेए उसके घर पहुंचाने की अपनी सदाशयता की वजह से हाल में सुर्खियों में रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.