Move to Jagran APP

रानी रेवती देवी के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा दमखम

अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी के विद्यार्थियों को 56 स्वर्ण पदक प्राप्‍त हुआ। राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता बरेली में हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 10:46 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:46 AM (IST)
रानी रेवती देवी के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा दमखम
रानी रेवती देवी के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा दमखम

प्रयागराज : अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 56 स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता बरेली में आयोजित की गई थी।

loksabha election banner

 बाल वर्ग में अवंतिका पाल को पांच स्वर्ण, नैना कुमारी को पांच रजत व एक स्वर्ण पदक मिला। किशोर वर्ग में साक्षी जायसवाल को रजत पदक, खुशी पांडेय को पांच स्वर्ण पदक व आनंद को एक स्वर्ण पदक मिला। बाल वर्ग में आयुष जायसवाल ने चार स्वर्ण व विदेशी आनंद ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं यश जायसवाल को दो रजत पदक व एक कांस्य पदक, इशांत साहू को तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक व दो कांस्य पदक मिले। मो. जैद को एक कांस्य पदक मिला।

 किशोर वर्ग में राज यादव को दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक, योगेंद्र यादव को दो स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं आयुष कुमार को एक स्वर्ण, दो रजत पदक, सौरभ तिवारी को एक स्वर्ण व प्रांजल पांडेय को एक कांस्य पदक, मंगेश कुमार को एक स्वर्ण, दो रजत पदक मिले। इसी प्रकार तरुण वर्ग में वैभव चौरसिया ने सात स्वर्ण पदक, वरुण चौधरी ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  बाल वर्ग में अवंतिका पाल अखिल भारतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बाल वर्ग में इशांत साहू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। किशोर वर्ग में खुशी पांडेय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, किशोर वर्ग में योगेंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा तरुण वर्ग में वैभव चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से नवाजा गया।

 प्रिंसिपल रामजी सिंह ने बताया कि वैभव चौरसिया इंटर नेशनल खिलाड़ी हैं। उन्होंने गत सत्र में इंडोनेशिया में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खिलाडिय़ों को विद्या भारती के काशी प्रांत के प्रांत निरीक्षक बांके बिहारी ने पुरस्कृत किया। हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय प्रश्न मंच महोत्सव में विद्यालय के ओम मिश्रा, आदित्य झा तथा यश शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.