रानी लक्ष्मीबाई की तर्ज पर आगे आएं महिलाएं : रंजना
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना उपाध्याय ने वात्सल्य सभागार में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर व्यक्त किए विचार।
प्रयागराज : महिलाओं को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तर्ज पर आगे आना होगा। वैसे आज हमारी बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह बातें भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना उपाध्याय ने वात्सल्य सभागार में रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में कहीं।
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महिला मोर्चा भी इसके लिए काम कर रही है। बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम आयोजक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि जब रानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है तो एक उर्जा का भाव उत्पन्न होता है। कार्यक्रम में 16 ऐसी बेटियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं।
सम्मानित होने वाली बेटियों व महिलाओं में अंबिका, नीलू यादव, आरती सिंह, योगिता कुमारी, कंचन, माया देवी, सुनीता, पुष्पा, अनीता, धनपत्ती, सृष्टि जायसवाल, श्रेष्ठता जायसवाल, प्रीति द्विवेदी, पूर्णिमा वर्मा व रचना कुमारी शामिल रहीं। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष माया द्विवेदी ने किया। इस मौके पर शशि वाष्र्णेय, रेनू पांडेय, वर्षा जायसवाल, विजय लक्ष्मी, अंजली गोस्वामी, सोनी गुप्ता, मनोज आदि शामिल रहे। रामपाल समर्थकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन :
रामपाल के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस बीच उन्होंने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। समर्थकों का कहना था कि रामपाल व उनके हरियाणा स्थित आश्रम के खिलाफ 18 नवंबर 2014 को ही कार्रवाई हुई थी जिसके विरोध में उन लोगों ने इस तारीख को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। ये समर्थक शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा से मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।