Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर हर ओर भाइयों की लंबी आयु की मांगी जा रही दुआ Prayagraj News

रक्षाबंधन का पर्व आज उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। भाइयों की कलाई पर नेह का बंधन बांध कर बहनें उनकी मंगल कामना कर रही हैं। रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त दिनभर रहेगा। बाजार गुलजार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 02:32 PM (IST)
रक्षाबंधन पर हर ओर भाइयों की लंबी आयु की मांगी जा रही दुआ Prayagraj News
रक्षाबंधन पर हर ओर भाइयों की लंबी आयु की मांगी जा रही दुआ Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाइयों की कलाई पर नेह का बंधन बांध बहनें उनकी मंगल कामना कर रही हैं। ज्योतिष के अनुसार सुबह 5:32 बजे राखी बांधने का शुरू हुआ शुभ मुहुर्त शाम 4:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांध सकेंगी। आज दिन भर रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त है, इसलिए बहनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आराम से अपने घर का कार्य संपन्न करने के बाद भाइयों के घर पहुंच सकती हैं। वहीं रक्षाबंधन पर्व पर बाजार गुलजार हैं। आज भी राखी की बिक्री हो रही है तो मिठाई की दुकान पर भीड़ जुटी है।

loksabha election banner

सावन की पूर्णिमा कल दोपहर में ही
वैसे पूर्णिमा की शुरुआत 14 अगस्त को दोपहर 2:47 बजे से शुरू होकर अगले दिन की शाम 4:23 बजे तक रहेगी लेकिन रक्षाबंधन के लिए शुभ संयोग 15 अगस्त की सुबह 5:23 से शुरू हुआ है। यह शुभ समय शाम 4:23 बजे तक रहेगा। ललिता देवी मंदिर के पुजारी शिव मोहन मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा के दौरान राहु काल और भद्रा को छोड़कर सभी समय रक्षाबंधन के लिए शुभ होता है। शुभ नक्षत्रों की बात करें तो श्रवण नक्षत्र सुबह 8:01 बजे तक था। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हुआ। इसके साथ ही सौभाग्य योग की शुरुआत हो गई, जो दोपहर 12:56 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि राखी बांधने का समय भद्रा न हो तो बेहतर है।

 

'भारत रक्षा मां बहन सुरक्षा पर्व' मनाया
महिला अधिकार संगठन ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा पर 'भारत रक्षा मां बहन सुरक्षा पर्व' मनाया। सैनिकों, पूर्व सैनिकों और पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। मंजू पाठक ने नेतृत्व किया। इस अवसर पर सैनिक हवलदार वीपी सिंह, नायक ज्ञान सिंह, सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे। संस्था पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया और रक्षा मेक अ डिफरेंस ने 'गाय के भेष में', 'मेरी रक्षा करो चमड़े का त्याग करो' संदेश लिखी राखी लेकर राहगीरों से जानवरों की रक्षा का संकल्प लिया। इसका नेतृत्व पेटा इंडिया की कैंपेन कोआर्डिनेटर राधिका सूर्यवंशी ने किया।

नगरवासियाें को रक्षाबंधन की बधाई दी
इसी प्रकार वारसी समिति ने सेवई मंडी नखास कोहना स्थित कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया। नगर वासियों को पर्व की बधाई दी। अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ वारसी ने सभी को रक्षाबंधन का इतिहास बताया।

राखी पर पशुओं की रक्षा का लिया संकल्प
पेटा इंडिया व रक्षा मेक ए डिफरेंस के सदस्यों ने राखी की पूर्व संध्या पर पशुओं की रक्षा का संकल्प लिया। सुभाष चौक पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गाय के प्रतीकात्मक स्वरूप से लोगों ने राखी बंधवायी। संस्था की कोआर्डिनेटर राधिका सूर्यवंशी ने कहाकि इस रक्षाबंधन के पर्व पर हम सभी को पशुओं को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। वंशिका गुप्ता ने कहाकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सचेत अवस्था में ही पशुओं की खाल उतार लेते हैं। चमड़ा से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक है। इसमें राधिका सूर्यवंशी, दीक्षा, आदित्य राय आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.