Pratapgarh Sadar, Allahabad (UP) Election Result 2019 LIVE : अपना दल एस के राजकुमार पाल 29699 मतों से चुनाव जीते prayagraj News
Pratapgarh Sadar Allahabad (UP) Election Result 2019 LIVE इस समय अपना दल एस के उम्मीद्वार राजकुमार पाल सबसे आगे चल रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में सदर विधानसभा के उप चुनाव में जीत हासिल करके अपना दल ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। गुरुवार को मतगणना के बाद अपना दल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार राजकुमार पाल को 29 हजार 721 वोटों से विजयी घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार बृजेश वर्मा पटेल रहे।
सदर सीट पर 2017 में अपना दल से विधायक चुने गए संगम लाल गुप्ता के सांसद बन जाने से यह सीट रिक्त हुई थी। इस पर उप चुनाव कराया गया। भाजपा ने गठबंधन के तहत यह सीट अपना दल को दी। इसके बाद अपना दल ने राजकुमार पाल को मैदान में उतारा। मतदान के बाद गुरुवार को भारी गहमा-गहमी के बीच वोटों की गिनती हुई। इसमें राजकुमार पाल को निर्वाचित घोषित किया गया। आरओ एसडीएम विजय पाल ङ्क्षसह ने उनको जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजकुमार को 52949 वोट मिले। रनर रहे सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा को 23928 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे असउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के उम्मीदवार इसरार अहमद को 20269 मत हासिल हुए। चौथे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. नीरज त्रिपाठी रहे। इनको 19715 वोट मिले। पांचवें स्थान पर रहे बसपा के प्रत्याशी रणजीत ङ्क्षसह पटेल को 19 हजार वोट प्राप्त हुए। मतगणना महुली मंडी में भारी सुरक्षा के इंतजाम थे। डीएम मार्कंडेय शाही व एसपी अभिषेक ङ्क्षसह ने मतगणना स्थल का कई बार जायजा लिया।