Move to Jagran APP

Kumbh mela 2019 : धर्म, संस्कृति व सभ्यता पर संदेह से कमजोर हुआ हिंदुत्व : राजा भैया

कुंभ मेला क्षेत्र में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में हिंदुत्व : चुनौतियां और समाधान विषयक व्याख्यान हुआ। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि संदेह से हिंदुत्व कमजोर हुआ है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 11:43 AM (IST)
Kumbh mela 2019 : धर्म, संस्कृति व सभ्यता पर संदेह से कमजोर हुआ हिंदुत्व : राजा भैया
Kumbh mela 2019 : धर्म, संस्कृति व सभ्यता पर संदेह से कमजोर हुआ हिंदुत्व : राजा भैया

कुंभनगर : हिंदुत्व का अतीत गौरवपूर्ण था उस पर किसी को संदेह नहीं है। हालांकि वर्तमान समय में जो चुनौती खड़ी हुई है, उसके पीछे हमारा स्वयं के धर्म, संस्कृति व सभ्यता पर संदेह करन है। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में शनिवार को आयोजित 'हिंदुत्व : चुनौतियां और समाधान' विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अतीत से सीख लेकर आगे बढऩे की जरूरत है। हमें हिंदू होने पर गर्व की अनुभूति करते हुए अपने संस्कार, शिक्षा और संस्कृति को अपनाना होगा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने हिंदुत्व के सामने मिशनरी शिक्षा को दोषी बताते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की।

जातिवाद की सोच खत्म करने की जरूरत : स्वामी जितेंद्रनाथ

अध्यक्षता कर रहे स्वामी जितेंद्रनाथ  महाराज ने कहा कि विज्ञान जिसे अपना रहा है, उसे हमारे ऋषि-मुनि सदियों पहले सिद्ध कर चुके हैं। उन्होंने हिंदुत्व की राह पर जातिवाद सोच को प्रमुख कारण बताया। कहा कि वर्ग व भेद से हिंदुओं की ताकत बंट रही है। जातिवाद की सोच खत्म करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी ठीक करनी होगी।

हर संस्कृति की जननी ङ्क्षहदुत्व है : शांतनु महाराज

कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि हर संस्कृति की जननी ङ्क्षहदुत्व है। हमें स्वयं के ङ्क्षहदू होने पर गर्व करते हुए उसका प्रचार-प्रसार करने की आदत डालनी होगी। मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि एकजुटता, त्याग, सेवा व समर्पण के जरिए हिंदुत्व के सामने व्याप्त चुनौतियों का खात्मा किया जा सकता है। संयोजन संजय चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान प्रेम सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा, सनी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.