Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट से प्रयागराज में कांग्रेस पदाधिकारी उत्‍साहित, जानें-ऐसी क्‍या हुई खास बात

पिछले दिनों प्रियंका वाड्रा गांधी ने प्रयागराज प्रवास के समय किए गए नौकायन की तस्वीर साझा कर सोहन लाल द्वेवेदी की पंक्तियों को लिखा था। इसमें कोट किया कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। कोशिश करने वालों जी हार नहीं होती।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 08:17 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट से प्रयागराज में कांग्रेस पदाधिकारी उत्‍साहित, जानें-ऐसी क्‍या हुई खास बात
पिछले दिनों प्रयागराज दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां के कांग्रेसियों में जोश उत्‍पन्‍न कर दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। खासकर प्रियंका गांधी, हर मुद्दे को उठा रही हैं। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा है। अपने ट्वीट में लिखा है कि अच्छे दिनों का तो पता नहीं लेकिन रसोई गैस के महंगे दिन आ गए। इस ट्वीट पर प्रयागराज के कांग्रेसी भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रयागराज प्रवास के बाद से प्रियंका अधिक सक्रिय हुई हैं। वह बहुत पैने ढंग से मुद्दों को उठा रही हैं।

loksabha election banner

पिछले दिनों प्रियंका वाड्रा गांधी ने प्रयागराज प्रवास के समय किए गए नौकायन की तस्वीर साझा कर सोहन लाल द्वेवेदी की पंक्तियों को लिखा था। इसमें कोट किया कि, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। कोशिश करने वालों जी हार नहीं होती। शहर के कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका नए जोश उत्साह और तेवर से सक्रिय हुई हैं। इससे कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। इसका असर पूरे प्रदेश में दिखेगा। 2022 के चुनाव में पार्टी को बहुत लाभ होगा।

स्थानीय नेताओं का कहना है कि हिंदुत्व पर सवाल उठाने वालों को प्रियंका ने मौनी अमावस्या पर संगम स्नान कर जवाब से दिया है। सत्ता पक्ष गलत तथ्यों और मुद्दों पर हमेशा कुतर्क करता है। केंद्र की सभी नीतियां जन विरोधी हैं। कांग्रेस सेना के शौर्य की हमेशा सम्मान करती आई है। पुलवामा के शहीदों को हम सब नमन करते हैं जब कि सत्ता पक्ष इसे राजनीति का विषय बनाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आम जनता को इस बात जी समझना होगा। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.