पूर्व कैबिनेट मंत्री की हत्या मेें अभियुक्त विजय सिंह नैनी से बांदा जेल स्थानांतरित Prayagraj News
शासन से आदेश मिलने पर आज सुबह 830 बजे विजय सिंह को जिला पुलिस के हवाले किया गया। विजय सिंह को 17 अगस्त 2017 को लखनऊ जेल से नैनी स्थानांतरित किया गया था।
प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा भोग रहे विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह को गुरुवार की सुबह 8:30 बजे जिला कारागार बांदा स्थानांतरित कर दिया गया। सुबह कडी सुरक्षा के बीच उसे नैनी जेल से बांदा जेल के लिए ले जाया गया।
2017 में लखनउ जेल से नैनी आया था विजय सिंह
विजय सिंह पिछले कई सालों से नैनी जेल में रहा। बुधवार की देर रात शासन के आदेश पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल भेजा गया वरिष्ठ जेल अधीक्षक पी एन पांडे का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक शासन से आदेश मिलने पर आज सुबह 8:30 बजे विजय सिंह को जिला पुलिस के हवाले किया गया। विजय सिंह को 17 अगस्त 2017 को लखनऊ जेल से नैनी स्थानांतरित किया गया थ। बंदी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह फर्रुखाबाद जिले बेलपर गांव का रहने वाला है । फर्रुखाबाद में हीं उसने कैबिनेट मंत्री की हत्या की थी।
इससे पहले दिलीप मिश्र और विजय मिश्र को भी नैनी जेल से किया जा चुका है स्थानांतरित
नैनी जेल से कुछ दिन पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र और विधायक विजय मिश्र को नैनी जेल से स्थानांतरित किया गया है। विजय मिश्र को मध्य प्रदेश में गिरफतारी के बाद भदोही से नैनी जेल लाया गया था। इसके बाद उनको चित्रकूट जेल भेजा गया है।