Move to Jagran APP

Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी आग बरसा रहीं गर्म हवाएं, जानें कब मिलेगी राहत

लू के थपेड़ों की वजह से सुबह 10 बजे घर से निकलना मुश्किल लग रहा है। सोमवार को भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि मंगलवार गर्मी का वेग थामने के लिए बादल मोर्चा संभाल लेंगे।इसके बाद तापमान में कमी का दौर शुरू हो जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Mon, 22 May 2023 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2023 12:18 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी आग बरसा रहीं गर्म हवाएं, जानें कब मिलेगी राहत
प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी आग बरसा रहीं गर्म हवाएं

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज: लगातार दो दिनों से प्रयागराज प्रचंड लू की चपेट में हैं।भीषण गर्मी की वजह से रात का तापमान भी बढ़ गया है। इसकी वजह से लोगों ने नींद भी बेचैनी में पूरी की। भीषण गर्मी में एसी के साथ ही कूलर की क्षमता जवाब दे गई है। सोमवार को भी सुबह से गर्मी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

loksabha election banner

लू के थपेड़ों की वजह से सुबह 10 बजे घर से निकलना मुश्किल लग रहा है। सोमवार को भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि मंगलवार गर्मी का वेग थामने के लिए बादल मोर्चा संभाल लेंगे।इसके बाद तापमान में कमी का दौर शुरू हो जाएगा।

रविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सीजन का सबसे अधिक गमी थी।सोमवार को जब लोग काम पर निकले तो गर्मी से उनका सामना हुआ। 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवाओं की वजह से लोगों को चेहरा झुलसने का अहसास होने लगा।गर्मी को देखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं, जो सूरज की तीखी किरणों का रास्ता रोककर लोगों को गर्मी से प्रकोप से बचाएंगे।बुधवार और वृहस्पतिवार को बादल सघन हो जाएंगे इससे गर्मी का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।तापमान 40 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है।न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.