Move to Jagran APP

Prayagraj Weather News: बढ़ी ठंड तो अच्‍छी लगने लगी धूप, अगले कुछ दिनों में तापमान कम होगा, बढ़ेगी ठंड

Prayagraj Weather News प्रयागराज प्रतापगढ़ व कौशांबी में ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग का आकलन है कि अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्‍मीद है। दिन के साथ ही रात का तापमान कम होने से ठंड का असर बढ़ जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 10:33 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 10:33 AM (IST)
Prayagraj Weather News: बढ़ी ठंड तो अच्‍छी लगने लगी धूप, अगले कुछ दिनों में तापमान कम होगा, बढ़ेगी ठंड
Prayagraj Weather New प्रयागराज व आसपास के जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान में और कमी के आसार हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मौसम तेजी से बदल रहा है। वातावरण में ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह और रात में गर्म कपड़ों के बिना बाहर निकलना आसान नहीं है। शहर से दूर हल्‍का कोहरा भी सुबह छा रहा है। दोपहर में सूर्य की किरणें राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। प्रयागराज व आसपास के जिलों में आगामी दिनों में अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान में कमी आएगी।

loksabha election banner

ठंडी हवा से सिहरन : यूं तो दीपावली के बाद से ही ठंड का असर शुरू हो गया था। सुबह और रात में इसका अधिक आभास भी हो रहा था। वहीं शनिवार की रात से ठंडी हवा भी चल रही है। इससे ठंड कुछ बढ़ी है। रविवार की सुबह सड़कों पर निकलने वाले गर्म कपड़े पहने दिखे। घरों में कूलर तो बंद हैं अब पंखों की रफ्तार भी धीरे कर दी गई है। क्‍योंकि पंखे की हवा भी ठंडी लग रही है।

प्रयागराज में आज का तापमान : प्रयागराज में आज शनिवार 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कल यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान : मौसम विभाग का आकलन है कि अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्‍मीद है। दिन के साथ ही रात का तापमान कम होने से ठंड का असर बढ़ जाएगा।

प्रतापगढ़ में गिरेगा तापमान : प्रतापगढ़ जनपद में रविवार को सुबह से धूप निकली है। दोपहर से शाम तक मौसम साफ रहेगा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाएं चल रही हैं। ऐसे में दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। आज 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कौशांबी में आज का मौसम कैसा रहेगा : कौशांबी जिले में रविवार की सुबह ठंडी हवा चल रही है। इससे हल्की ठंड है। दोपहर में धूप खिलेगी और शाम को मौसम में फिर ठंड बढ़ेगी। 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेलिसयस व न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.