Prayagraj Weather News: छाए हैं बादल, आज हो सकती है बारिश, देखें 26 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
Prayagraj Weather प्रयागराज में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है। आज प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी बारिश की उम्मीद है।
प्रयागराज, जेएनएन। वापस लौटता मानसून ठिठक गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। उमस भरी गर्मी का असर खत्म है। आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
बादलों और बारिश ने उमस से राहत दी : रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण उमस लगभग खत्म हो गई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश प्रयागराज में हो रही है। गुरुवार 22 सितंबर को आसमान में दिन भर बादल छाए थे। रात में हल्की बारिश हुई। वहीं आज शुक्रवार 23 सितंबर को भी बादल छाए हैं। ऐसे में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
प्रयागराज में आज का तापमान : प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कल गुरुवार 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम : प्रयागराज में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।
प्रतापगढ़ में भी आज बारिश की संभावना : प्रतापगढ़ जनपद में शुक्रवार को सुबह हल्की धूप है। इसके बाद बादल छाएंगे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाएं चल रही हैं दिन व रात में वर्षा होने की पूरी उम्मीद है। आज 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेलिसयस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कौशांबी में आज कैसा रहेगा मौसम : कौशांबी जिले में आज शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए हैं। बारिश होने की संभावना है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है। शाम को मौसम खुशनुमा रहेगा। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।