Move to Jagran APP

Prayagraj Weather News: बादलों संग उमस तेज, आज से अगले कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना

Prayagraj Weather News आज बुधवार 29 जून से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज और कल तेज बारिश की उम्‍मीद है और उसके बाद फिर दो दिन हल्‍की वर्षा की संभावना है। हालांकि अभी बादल छाए हैं लेकिन उमस तेज है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 10:15 AM (IST)
Prayagraj Weather News: बादलों संग उमस तेज, आज से अगले कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना
Prayagraj Weather News उसम झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है, आज से वर्षा की उम्‍मीद है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर बादल तो छाए है लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। मंगलवार की रात में हल्‍की बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। तेज उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आज से अगले कुछ दिनों तक वर्षा का अनुमान लगाया है। आज ओर कल यानी 30 जून को तेज वर्षा और उसके अगले दो दिनों तक हल्‍की वर्षा की उम्‍मीद है।

loksabha election banner

रात में हल्‍की वर्षा से राहत नहीं : मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन भीषण उमस रही। रात में हल्‍की वर्षा हुई लेकिन उमस बरकरार रही। आज बुधवार 29 जून को सुबह से घने बादल हैं लेकिन पानी नहीं गिर रहा। उमस इतनी है कि माथे से पसीना नहीं रुक रहा है। कूलर व पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं।

प्रयागराज का तापमान : प्रयागराज में 28 जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री के उछाल के साथ 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बुधवार 29 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है। आज से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

प्रतापगढ़ का मौसम : प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार के बाद बुधवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी एवं उमस बढ़ गई है। पुरवा हवाओं के चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज 29 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेलिसयस व न्यूनतम  तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कौशांबी का मौसम : कौशांबी जनपद में भी बुधवार की सुबह से उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। मंगलवार की दोपहर में धूप तेज होने पर लोग चेहरे ढंककर बाहर निकले। शाम को मौसम नम होने पर ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात करीब नौ बजे बूंदाबांदी होने से उमसभरी गर्मी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.