Move to Jagran APP

Prayagraj Weather News: पहली दिसंबर से छाएगा कोहरा, अधिकतम तापमान गिरेगा तो दोपहर में भी बढ़ेगी ठंड

Prayagraj Weather Update प्रयागराज और आसपास के ठंड बढ़ गई है। सुबह घरों से बाहर निकलने वालों को ठंड का अधिक एहसास होता है। सूर्य की किरणों के दिखने के बाद ही राहत मिल रही। दोपहर में धूप अच्‍छी लग रही है। सूर्यास्‍त के बाद फिर ठंड बढ़ने लगती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 10:14 AM (IST)
Prayagraj Weather News: पहली दिसंबर से छाएगा कोहरा, अधिकतम तापमान गिरेगा तो दोपहर में भी बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरा छाने व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

प्रयागराज, जेएनएन। यूं तो ठंड तेजी से बढ़ रही है। सुबह और रात में ठंड का अधिक असर है। दोपहर में सूर्य की किरणों की वजह से राहत है। गुनगुनी धूप अब अच्‍छी लगने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इसके तहत पहली दिसंबर से वातावरण में कोहरा छाएगा और अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। यानी दोपहर में भी ठंड का एहसास होगा।

loksabha election banner

दोपहर में गुनगुनी धूप रहात दे रही : प्रयागराज और आसपास के जिलों यानी प्रतापगढ़ और कौशांबी में ठंड बढ़ गई है। सुबह घरों से बाहर निकलने वालों को ठंड का अधिक एहसास होता है। गर्म कपड़ों को पहनकर ही सुबह निकलना पड़ रहा है। सूर्य की किरणों के दिखने के बाद ही राहत मिल रही। दोपहर में धूप अच्‍छी लग रही है। सूर्यास्‍त के बाद फिर ठंड बढ़ने लगती है।

प्रयागराज का तापमान : प्रयागराज जिले में आज रविवार 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। अभी न्‍यूनतम तापमान कम दिखने से पता चल रहा है कि ठंड बढ़ गई है।

प्रतापगढ़ जिले के मौसम का जानें हाल : प्रतापगढ़ जनपद में आज रविवार को सुबह ठंड तेज है। धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिलेगी। दोपहर से शाम तक मौसम साफ रहेगा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाएं चल रही हैं। तापमान में गिरावट आएगी। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कौशांबी में आज का मौसम : कौशांबी जिले में रविवार को तापमान में गिरावट के आसार हैं। सुबह ठंड है। दोपहर में हल्की हवा भी चलेगी। शाम को वायुमंडल में नमी बनी रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.