Move to Jagran APP

नाबालिग बेटी के हाथों महिला की पीटकर हत्या के मामले में प्रयागराज पुलिस ने किया फरार आरोपित को गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद फरार हुए विनोद के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस लिखा था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को फरार विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसने घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST)
नाबालिग बेटी के हाथों महिला की पीटकर हत्या के मामले में प्रयागराज पुलिस ने किया फरार आरोपित को गिरफ्तार
बेटी के हाथों पिटाई से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित शख्स को गिरफ्तार किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापर इलाके में खीरी इलाके में पिछले दिनों जबरन यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने पर नाराज नाबालिग बेटी के हाथों पिटाई से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का असल सूत्रधार यही विनोद दुबे नामक शख्स है। 

loksabha election banner

बुधवार रात पीटकर मारा गया था महिला को

खीरी के नीबी गांव में 36 साल की महिला गुरूवार सुबह मृत मिली थी। घर के बाहर पेड़ के सामने उसका शव पड़ा था। 17 साल की बेटी ने लोगों से कहा कि गांव के विनोद कुमार दुबे ने उसकी मां को घर से बाहर खींचने के बाद पेड़ से बांधकर पीटा था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार सौरक्ष दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने बारीकी से छानबीन की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। खोजी कुत्ते को भी लाया गया। पहले तो यही कहानी आ रही थी कि बकाया पैसे मांगने पर विनोद ने महिला को घर से बाहर लाकर पीटा और मार डाला। अवैध रिश्ते की बात भी सामने आई थी। महिला के मायके वालों ने भी यही आरोप लगाया था।

और फिर पलटी कहानी, बेटी निकली कातिल

दोपहर बाद तक पुलिस को ऐसे सुराग मिले जिससे लगा कि मारी गई महिला की बेटी झूठ बोल रही है। ऐसे सुबूत और बयान सामने आए जिससे साफ हुआ कि लड़की ने ही मां को पीटकर मारा था। दरअसल विनोद रोज की तरह उस रात भी महिला के पति की गैर हाजिरी में घर आया। अब तक महिला का शोषण करते रहे विनोद ने उसकी बेटी के साथ भी जोर जबरदस्ती शुरू की तो लड़की भड़क उठी। उसने चीखकर विनोद को दौड़ा लिया। इसके बाद आक्रोशित लड़की ने मां को पेड़ पर बांधकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद फरार हुए विनोद के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस लिखा था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को फरार विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसने घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.