यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिस्ट्रीशीटर ब्लाक प्रमुख को पकड़ने के लिए प्रयागराज और कौशांबी में छापेमारी, मांगी थी 1 करोड़ की रंगदारी
Prayagraj News जेल से बाहर आते ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में कौड़िहार ब्लाक प्रमुख हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: जेल से बाहर आते ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में कौड़िहार ब्लाक प्रमुख हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर और उसके पांच भाइयों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज और कौशाम्बी के कछारी गांव में छापेमारी की गई।
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
नवाबगंज, पूरामुफ्ती, कोखराज में गंगा के कछार में बने मकानों में पुलिस और एसओजी ने भोर में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि मुजफ्फर नहीं मिला। कुछ करीबी पकड़े गए हैं।
मांगी थी 1 करोड़ की रंगदारी
दो दिन पहले रामसजीवन ने पूरामुफ्ती थाने में रास्ते में रोककर धमकाते हुए एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का केस मुजफ्फर और उसके पांच भाइयों के खिलाफ लिखाया था। मुजफ्फरन 13 अप्रेल को जमानत पर जेल से बाहर आया है।
