विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला से जेवरात लूटे, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

By Sanjeev TiwariEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 07 May 2023 12:02 PM (IST)

बरौत-धोबहा मार्ग स्थित बनकट गांव के सामने बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के जेवरात लूटकर फरार हो गए। ...और पढ़ें

बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला से जेवरात लूटे, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला से जेवरात लूटे, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

संवाद सूत्र, हंड़िया : बरौत-धोबहा मार्ग स्थित बनकट गांव के सामने बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के जेवरात लूटकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत बरौत पुलिस चौकी में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सदरेपुर निवासी विपिन गुप्ता और उनकी पत्नी कुसुम देवी भदोही के गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव से टेंपो बुक करके अपने रिश्तेदार के घर जरावं जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बरौत से धोबहा रोड पर स्थित बनकट पुलिया के पास जब आटो पहुंची तो तीन बाइक सवार ने रोककर बैठने की बात कही।

चालक करण यादव ने कहा कि आटो रिजर्व है, लेकिन फिर भी बदमाशों ने चालक के कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला कुसुम देवी के गले से आभूषण लेकर बरौत के तरफ फरार हो गए। कुसुम की मौसी और दो बच्चे भी बैठे थे।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने बरौत पुलिस चौकी में शिकायत की है। इस दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में हंड़िया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।