Move to Jagran APP

घर में अकेले रहने वाले व्यक्ति ने आग लगाकर दी जान, पड़ोसियों ने बताई प्रयागराज पुलिस को वजह

Suicide by Fire मम्फोर्डगंज इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। वह मकान में अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। रिश्तेदारों को खबर दी गई।

By Jagranv NewsEdited By: Ankur TripathiPublished: Fri, 30 Sep 2022 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 01:27 PM (IST)
घर में अकेले रहने वाले व्यक्ति ने आग लगाकर दी जान, पड़ोसियों ने बताई प्रयागराज पुलिस को वजह
मम्फोर्डगंज इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह आग लगाकर जान दे दी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज सिटी के मम्फोर्डगंज इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। वह मकान में अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। रिश्तेदारों को खबर दी गई।

loksabha election banner

अचानक चीख सुनकर चौंके पड़ोसी और पहुंचे दरवाजे पर

मम्फोर्डगंज में रहने वाले 45 वर्षीय पीयूष कुमार घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को पीयूष की चीख-पुकार सुनाई दी। तमाम लोग पीयूष के दरवाजे पर पहुंच गए। पीयूष के कमरे से धुआं निकल रहा था। इस पर कर्नलगंज थाने की पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

पुलिस ने जब तोड़ा दरवाजा तो मिले झुलसे और तड़पते

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में सामने जमीन पर पीयूष कुमार तड़प रहे थे। उनका शरीर पूरी तरह आग से झुलसा था। पुलिसकर्मी उनको फौरन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

शादी नहीं की थी और रहते थे अक्सर बीमार

थाना प्रभारी कर्नलगंज राम मोहन राय का कहना है कि पीयूष कुमार अकेले रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। कई बीमारियों से भी वह पीड़ित थे। आसपास के लोगों ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उनकी मानसिक हालत भी खराब थी। आशंका है कि इसी कारण आग लगाकर उन्होंने जान दे दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.