Move to Jagran APP

पत्नी से नाजायज रिश्ते के शक पर उतारा था मौत के घाट, प्रयागराज पुलिस ने किया कत्ल का पर्दाफाश

बरेस्ता खुर्द गांव के रहने वाले राजनाथ यादव की हत्या का राजफाश मंगलवार को फूलपुर पुलिस ने कर दिया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपित ने बताया कि उसे संदेह था कि राजनाथ उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था।

By rajendra yadavEdited By: Ankur TripathiPublished: Tue, 27 Sep 2022 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 06:49 PM (IST)
पत्नी से नाजायज रिश्ते के शक पर उतारा था मौत के घाट, प्रयागराज पुलिस ने किया कत्ल का पर्दाफाश
राजनाथ हत्याकांड का राजफाश, दोस्तों संग रची थी साजिश, तीन गिरफ्तार, चाकू बरामद

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में बरेस्ता खुर्द गांव के रहने वाले राजनाथ यादव की हत्या का राजफाश मंगलवार को फूलपुर पुलिस ने कर दिया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपित ने बताया कि उसे संदेह था कि राजनाथ उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उसे अवैध रिश्ते का भी शक था। घटना में फरार एक अन्य आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

loksabha election banner

मुंबई से आकर शराब पार्टी में बुलाया और कर दी हत्या

राजनाथ यादव मुंबई में टैक्सी चलाता था। उसके साथ नासिर पट्टी गांव निवासी राजेश यादव भी वहां कार चलाता था। दोनों रिश्तेदार तो थे ही, उनके बीच गहरी दोस्ती थी। शनिवार को दोनों मुंबई से घर आए। शाम को राजेश ने राजनाथ को फोन कर मियां का पूरा गांव के पास शराब की पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया। देर रात प्रतापपुर में राजनाथ की लाश कार में मिली थी। चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने राजेश, उसके भाई आलोक समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मुंबई में भी हुआ था विवाद, बदले की आग में जल रहा था राजेश

थाना प्रभारी फूलपुर अमित राय ने राजेश, आलोक और राजू भारतीया निवासी साथर सरायममरेज को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में राजेश यादव ने बताया कि उसे संदेह था कि राजनाथ उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। मुंबई में भी इसे लेकर विवाद हुआ था। वह बदले की आग में जल रहा था। उसने अपने भाई आलोक, दोस्त राजू भारतीया व एक अन्य के साथ साजिश रची। पार्टी के बहाने राजनाथ को बुलाया।

कार में सभी ने शराब पी और फिर फूलपुर स्थित एक ढाबे के सामने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.