प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नगर निगम की ओर से नाला और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में करैलाबाग में चाचर नाला और सड़क पर अतिक्रमण कर दो दशक पहले मकान बना लिया था। इसको लेकर नोटिस दिया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारी ने कब्जा नहीं हटाया। नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को उसे बुलडोर से ढहा दिया गया।
तीन दिन से लौट रहा था प्रवर्तन दल- बुलडोजर से ढहाए गए लगभग आठ कमरे
अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रयास नगर निगम की ओर से पिछले तीन दिनों से किया जा रहा था, लेकिन लोगों के विरोध के कारण ध्वस्तीकरण नहीं हो सका। रविवार को दाेपहर तीन बजे अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। लगभग दो घंटे की कार्रवाई कर आठ से अधिक अवैध कमरों को ढहाया गया। बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण एक पूर्व पार्षद ने किया था। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई को प्रभावित करने का भी प्रयास किया गया। अतिक्रमण करने वाला टीम को धमका रहा था। बवाल भी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और पीएसी की टीम मौजूद होने के कारण किसी तरह स्थित नियंत्रित रही।
सिटिजंस ब्रदरहुड का वार्षिक समारोह संपन्न
प्रयागराज : सिटिजंस ब्रदरहुड का वार्षिक समारोह रविवार को उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में हुआ। कार्यक्रम में मजदूर नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी को कवि उमाकांत मालवीय का स्मृति चिन्ह दिया गया। जबकि अन्य कर्मचारी नेताओं को मुख्य अतिथि डा. सुधांशु कुमार मालवीय व झरना मालवीय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में यश मालवीय ने अपनी कविता का पाठ कर खूब वाहवाही लूटी।अध्यक्षता रवि कुमार श्रीवास्तव, संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान ऋषेश्वर उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पाल, हरि कृष्ण आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
a