Prayagraj News: आजाद पार्क में आप भी कर सकेंगे नौका विहार, PDA बदहाल झील का जीणोद्धार करेगा
चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में तैयार की गई प्रयागराज के आजाद पार्क की झील 2017 के बाद से बदहाल स्थिति में है। 2017 के पहले लबालब पानी रहता था। वहीं अब स्थिति ऐसी हो गई है कि बड़े घास के साथ पूरे क्षेत्र में झाड़ियां उग आई है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज का ऐतिहासिक आजाद पार्क प्रसिद्ध है। यहीं अंग्रेजों से मुठभेड़ में आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद ने अपनी वीरगति को प्राप्त हुए थे। प्रयागराज आने वाले पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं। पर्यटकों को लुभाने व पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसी क्रम में अब यहां आने वाले पर्यटक नौका विहार से पार्क की शोभा देख सकेंगे।
2 करोड़ रुपये से आजाद पार्क की झील को संवारेगा पीडीए : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से आजाद पार्क में सूखी झील के जीर्णोद्धार के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत में झील को संवारा जाएगा। 2023 के पहले यह झील पानी से लबालब हो जाएगी। पार्क की झील में नौका विहार की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। चंद्रशेखर आजाद पार्क की झील का जीर्णोद्धार करने के लिए एमएनएनआइटी के विशेषज्ञों से भी सुझाव लिया जा रहा है।
2017 से आजाद पार्क की झील बदहाल है : चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में तैयार की गई आजाद पार्क की झील 2017 के बाद से बदहाल स्थिति में है। 2017 के पहले लबालब पानी रहता था। वहीं अब स्थिति ऐसी हो गई है कि बड़े घास के साथ पूरे क्षेत्र में झाड़ियां उग आई है।
महाकुंभ 2025 से पहले झील में नाव से सैर करने की सुविधा : आजाद पार्क की झील में अब नाव से भी सैर करने की सुविधा मिलेगी। इसे लिए एक दर्जन बोट मंगाई जाएगी। महाकुंभ 2025 के के पहले झील को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। पीडीए सचिव अजीत सिंह ने बताया कि झील के चारों तरफ फौव्वारा और आकर्षक फूलों के पौधों को लगाया जाएगा।
प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं आजाद पार्क : राजकीय उद्यान शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। इनमें पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। करीब चार वर्ष पहले यह झील आजाद पार्क में आकर्षक का केंद्र हुआ करती थी। झील में पानी की कमी न हो इसके लिए नलकूप भी लगाया गया था। झील के किनारे बैठकर लोग लोग सेल्फी लिया करते थे।