Move to Jagran APP

Prayagraj Coronavirus News Update : जरा सी चूक से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी पहुंचा कोरोना

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से शोध करने वाले विश्वदीपक त्रिपाठी की लापरवाही के चलते विश्वविद्यालय में भी कोरोना वायरस पहुंच गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM (IST)
Prayagraj Coronavirus News Update : जरा सी चूक से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी पहुंचा कोरोना
Prayagraj Coronavirus News Update : जरा सी चूक से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी पहुंचा कोरोना

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) से शोध करने वाले विश्वदीपक त्रिपाठी की लापरवाही के चलते इविवि में भी कोरोना वायरस पहुंच गया। जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और पुस्तकालय अध्यक्ष शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई।

loksabha election banner

अशोक नगर में रहने वाले विश्वदीपक त्रिपाठी आठ जून को अपने आइपीएस दोस्त सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे थे। 10 जून को कोरोना के लक्षण दिखने पर विश्वदीपक ने जांच कराई तो 12 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आननफानन में 12 जून को आइपीएस ने भी जांच कराई तो 15 जून को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद विश्वदीपक से मिलने वाले इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों ने भी जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई।

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि वह छह जून को विश्वविद्यालय से निकलते वक्त लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर फल खरीदने लगे। वहीं उनकी मुलाकात विश्वदीपक से हुई। 15 जून को उन्होंने जांच कराया तो शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष से मिलने भी विश्वदीपक गया था। शुक्रवार को वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए। कहा जा रहा है कि प्रोफेसर साहब इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचरियों से शुक्रवार को मिले थे। उन्होंने वहां बैठकर कुछ प्रशासनिक अफसरों के साथ चाय भी पी थी। इसके बाद से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने खुद को होम क्वारंटाइन करना शुरू कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.