Move to Jagran APP

Prayagraj Coronavirus News: संक्रमण की तीसरी लहर से जंग को स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे भाजपाई

अब चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त बनाया जा रहा है। इस प्रयास में पार्टी के सभी सांसद विधायक पदाधिकारी भी अस्पतालों को गोद ले रहे हैं। जरूरत के अनुसार उसमें संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। जहां धन की जरूरत होगी। जन प्रतिनिधि अपने बजट का प्रयोग करेंगे।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM (IST)
Prayagraj Coronavirus News: संक्रमण की तीसरी लहर से जंग को स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे भाजपाई
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का प्रयास शासन स्तर से हो रहा है।

प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा की महानगर इकाई ने स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलने का कार्य शुरू किया है। यह कदम कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर उठाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का प्रयास शासन स्तर से हो रहा है। कोरोना की पहली लहर में अधिक नुकसान नहीं हुआ। दुर्भाग्य रहा ही दूसरी लहर बहुत घातक साबित हुई। इसमें कुछ जगहों पर स्वास्थ्य सेवाओं में भी कमी महसूस हुई। इसकी वजह यह कि अचानक आपात स्थिति पैदा हुई थी।

loksabha election banner

अब चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त बनाया जा रहा है। इस प्रयास में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी भी अस्पतालों को गोद ले रहे हैं। जरूरत के अनुसार उसमें संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। जहां धन की जरूरत होगी। जन प्रतिनिधि अपने बजट का प्रयोग करेंगे। समाज के अनय सक्षम लोगों की भी मदद ली जाएगी। यही वजह है कि पिछले दिनों महानगर इकाई के कई पदाधिकारियों ने शहर के तमाम अस्पतालों को गोद भी लिया।

अब हम सब मिलकर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में नीम सराय नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश गौतम भी मौजूद रहे। अस्पताल की डॉक्टर श्रद्धा यादव ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कविराज, सत्येंद्र शर्मा, शिवाकांत पांडेय, केशव लाल मिश्र, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.